Skip to main content

ताजा खबर

घर पहुंचने के बाद Sanju Samson ने शेयर की इंस्टा स्टोरी, लिखी अपने मन की बात

घर पहुंचने के बाद Sanju Samson ने शेयर की इंस्टा स्टोरी, लिखी अपने मन की बात

Sanju Samson (Image Credit-Instagram)

बांग्लादेश के खिलाफ जो पारी Sanju Samson ने खेली थी, उसे कई सालों तक याद रखा जाएगा। जहां टी20 इंटरनेशनल में संजू ने जो शतक जड़ा है, उससे उनके करियर को एक नई दिशा मिली है। वहीं अब अपने घर पहुंचने के बाद बल्लेबाज ने इंंस्टा स्टोरी के जरिए अपने नाम की बात सभी के साथ शेयर की है।

कैसी रही थी Sanju Samson की ये शानदार पारी?

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में संजू ने शुरूआत में ही तेजी से बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने सबसे पहले 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। उसके बाद उन्होंने एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ दिए थे, फिर उन्होंने अपना शतक पूरा किया। संजू ने अपनी पारी में कुल 47 गेंदों का सामना करते हुए 111 रन बनाए थे, साथ ही इस दौरान उन्होंने 11 चौके अलावा 8 छक्के जड़े थे।

घर पहुंचने पर Sanju Samson ने लगाई एक इंस्टा स्टोरी

*Trivandrum पहुंंचने के बाद Sanju Samson ने शेयर की एक इंस्टा स्टोरी।
*जिसमें उन्होंने सभी के संदेश और बधाईयों के लिए शुक्रिया अदा किया है।
*आप लोगों की दुओं के बिना ये नहीं हो सकता था, Super Blessed लग रहा है- संजू।
*साथ ही इस संदेश के सबसे टॉप पर उन्होंने लिखा था- BACK HOME।

अपनी पारी को लेकर क्या बोले थे संजू ?

वहीं मैच के बाद संजू ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें SKY ने उनसे सवाल किए थे और इस दौरान बल्लेबाज ने अपनी पारी को लेकर बात की थी।  संजू ने कहा था कि- मैं काफी खुश हूं और पारी को शब्दों में नहीं बता सकता अभी और ये मेरे लिए इमोशनल पल है। आगे संजू ने कहा था कि- सबका अपना-अपना टाइम होता है, मैं अपना काम करता गया और खुश हूं की आप (SKY) उस समय मेरे साथ मौजूद थे। वीडियो में सूर्यकुमार ने कहा कि- ये पारी देखकर मुझे काफी मजा आया और ये सबसे शानदार पारियों में से एक पारी थी।

एक नजर दोनों खिलाड़ियों के इंटरव्यू पर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...