Skip to main content

ताजा खबर

“घरेलू क्रिकेट खेलने की उनके पास प्रेरणा नहीं बची थी”- अपने संन्यास को लेकर खुलकर बोले शिखर धवन

“घरेलू क्रिकेट खेलने की उनके पास प्रेरणा नहीं बची थी”- अपने संन्यास को लेकर खुलकर बोले शिखर धवन
Shikhar Dhawan (Photo Source: LLC)

भारत के महान सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के अपने फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि, घरेलू क्रिकेट या इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने के लिए उनके पास “प्रेरणा” नहीं बची थी। अगस्त में 38 साल की उम्र में संन्यास लेने वाले धवन ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट इवेंट के मौके पर बोलते हुए अपने फैसले के बारे में खुलकर बात की।

पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बुधवार को खुलासा किया कि राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने की उनके पास ‘प्रेरणा’ नहीं बची थी और यही कारण था कि उन्होंने पिछले महीने खेल से संन्यास लेने का फैसला किया।लीजेंड्स लीग टूर्नामेंट में खेल रहे धवन ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि, ‘‘मैं घरेलू क्रिकेट नहीं खेलना चाहता था जो मैंने 18 या 19 साल की उम्र में खेलना शुरू कर दिया था। मेरे अंदर से क्रिकेट के इस प्रारूप को खेलने के लिए प्रेरणा नहीं थी।”

ICC टूर्नामेंट में शिखर धवन का रहा बोलबाला

शिखर धवन भारत के प्रमुख व्हाइट बॉल प्लेयर में से एक के रूप में सामने आए, खासकर आईसीसी टूर्नामेंटों में, जहां उनका सभी भारतीय बल्लेबाजों के बीच उच्चतम औसत (65.15) है। अपने शानदार करियर के दौरान श्रीलंका के खिलाफ 2021 सीरीज में उन्होंने रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में शिखर धवन की कप्तानी की। धवन ने 12 वनडे मैचों में भारत का नेतृत्व किया, जिसमें से सात में जीत और तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

सलामी बल्लेबाज ने कहा कि, ‘‘अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं तो पिछले दो साल में मैं बहुत ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहा था और मैं सिर्फ आईपीएल खेल रहा था इसलिए मैं ज्यादा क्रिकेट (कुल मिलाकर) नहीं खेल रहा था।”

कप्तान के रूप में अपने सफल कार्यकाल के बावजूद, धवन का अंतरराष्ट्रीय करियर धीरे-धीरे धीमा हो गया। शुभमन गिल जैसे प्लेयर के आने के बाद उन्हें इस टीम से नजरअंदाज किया जाने लगा। धवन ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच दिसंबर 2022 में खेला, जो भारतीय क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण युग के अंत का प्रतीक है। 

यह भी पढ़े:- EXCLUSIVE: LLC 2024 में खेलने के लिए जोधपुर पहुंचे Chris Gayle, ली धाकड़ एंट्री; शिखर धवन के साथ करेंगे ओपनिंग!

আরো ताजा खबर

IND vs JPN: ‘यह हमारे लिए बेहद खास’ – भारत के साथ ऐतिहासिक भिड़ंत पर बोले जापानी कप्तान

IND vs JPN: Japan Captain Hails Historic India Encounter as “Extremely Special” (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अहम मैच से पहले, जापान की पुरुष टीम के कप्तान केंडेल...

3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार

3 Test Bowlers Who Deserve an Opportunity in India’s ODI Setup (Image credit Twitter – X) Indian Test bowlers for ODIs: भारत का वनडे सेटअप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को...

IND vs AFG: क्लीन स्वीप के बावजूद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, अगली सीरीज से कट सकता है पत्ता

IND vs AFG: 3 Indian Players on the Chopping Block Following Afghanistan Series (image via X) Indian players dropped after IND vs AFG: हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान के...

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...