Skip to main content

ताजा खबर

ग्रेटर नोएडा में रातभर हुई बारिश के कारण अफगानिस्तान को अपना पहला ट्रेनिंग सेशन करना पड़ा रद्द, पढ़ें बड़ी खबर 

Cricket Pitch (Source X)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भारत में अपने दूसरे होम ग्राउंड ग्रेटर नोएडा पहुंच चुकी है। हालांकि, यहां के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में पहुंचकर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा में कल रात हुई भारी बारिश की वजह से अफगान टीम को आज 30 अगस्त को अपना ट्रेनिंग सेशन रद्द करना पड़ा है।

गौरतलब है कि इस समय अफगानिस्तान भारत में रहकर न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एक टेस्ट मैच के लिए तैयारियों को मजबूत कर रही है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच 9 सितंबर से ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में खेला जाएगा।

साथ ही यह मैच अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। क्योंकि यहां पर अफगान टीम करीब 4 साल बाद कोई मैच खेलती हुई नजर आएगी। तो वहीं इस बड़े मैच पहले वह अपनी तैयारियों को लेकर काफी उत्सुक है, लेकिन खराब मौसम की वजह से गुरूवार को भारत पहुंची अफगान टीम पहले दिन की ट्रेनिंग, ग्राउंड गीला होने की वजह से नहीं कर पाई है।

अगर बारिश नहीं रही तो यह शानदार खेल होगा: अमित शर्मा

दूसरी ओर, ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स के पिच क्यूरेटर अमन शर्मा, जो यहां पर साल 2013 से काम कर रहे हैं, उन्होंने न्यूज18 CricketNext के हवाले से कहा- यदि बारिश मैच से दूर रहती है, तो यह एक शानदार खेल होगा। हमने एक अच्छी काली मिट्टी की पिच तैयार की है जिसमें गेंद और गेंद के बीच बराबरी की प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

मैं मैदान पर सब कुछ नियंत्रित कर सकता हूं, लेकिन मौसम मेरे हाथ में नहीं है। आप इंटरनेट पर मौसम पूर्वानुमान भी देख सकते हैं कि 8 सितंबर तक हर दिन बारिश होगी या नहीं।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि अफगानिस्तान कब अपनी ट्रेनिंग को शुरू करेगी? लेकिन अगर ऐसे ही मौसम खराब रहा, तो यह असंभव सा ही नजर आ रहा है।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...