
Cricket Pitch (Source X)
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भारत में अपने दूसरे होम ग्राउंड ग्रेटर नोएडा पहुंच चुकी है। हालांकि, यहां के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में पहुंचकर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा में कल रात हुई भारी बारिश की वजह से अफगान टीम को आज 30 अगस्त को अपना ट्रेनिंग सेशन रद्द करना पड़ा है।
गौरतलब है कि इस समय अफगानिस्तान भारत में रहकर न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एक टेस्ट मैच के लिए तैयारियों को मजबूत कर रही है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच 9 सितंबर से ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में खेला जाएगा।
साथ ही यह मैच अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। क्योंकि यहां पर अफगान टीम करीब 4 साल बाद कोई मैच खेलती हुई नजर आएगी। तो वहीं इस बड़े मैच पहले वह अपनी तैयारियों को लेकर काफी उत्सुक है, लेकिन खराब मौसम की वजह से गुरूवार को भारत पहुंची अफगान टीम पहले दिन की ट्रेनिंग, ग्राउंड गीला होने की वजह से नहीं कर पाई है।
अगर बारिश नहीं रही तो यह शानदार खेल होगा: अमित शर्मा
दूसरी ओर, ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स के पिच क्यूरेटर अमन शर्मा, जो यहां पर साल 2013 से काम कर रहे हैं, उन्होंने न्यूज18 CricketNext के हवाले से कहा- यदि बारिश मैच से दूर रहती है, तो यह एक शानदार खेल होगा। हमने एक अच्छी काली मिट्टी की पिच तैयार की है जिसमें गेंद और गेंद के बीच बराबरी की प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
मैं मैदान पर सब कुछ नियंत्रित कर सकता हूं, लेकिन मौसम मेरे हाथ में नहीं है। आप इंटरनेट पर मौसम पूर्वानुमान भी देख सकते हैं कि 8 सितंबर तक हर दिन बारिश होगी या नहीं।
खैर, अब देखने लायक बात होगी कि अफगानिस्तान कब अपनी ट्रेनिंग को शुरू करेगी? लेकिन अगर ऐसे ही मौसम खराब रहा, तो यह असंभव सा ही नजर आ रहा है।
NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल
9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND: सेडन पार्क, हैमिल्टन में कैसा है भारत का वनडे रिकॉर्ड? जानिए पूरे आंकड़े
BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज

