Skip to main content

ताजा खबर

गौतम गंभीर को कोच बनाने से पहले BCCI ने विराट कोहली से नहीं ली थी सलाह, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

गौतम गंभीर को कोच बनाने से पहले BCCI ने विराट कोहली से नहीं ली थी सलाह, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Virat Kohli & Gautam Gambhir (Photo Source: X/Twitter)

गौतम गंभीर के हेड कोच बनते ही भारतीय क्रिकेट में हलचल शुरू हो गई है। इसी बीच एक और मीडिया रिपोर्ट सामने आई है जो गौतम गंभीर से जुड़ी हुई है जिसे सुनकर फैंस एक दम हैरान हैं। गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने से पहले बीसीसीआई ने विराट कोहली से सलाह नहीं ली थी। राहुल द्रविड़ के जाने के बाद गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं।

आपको बता दें कि, राहुल द्रविड़ का कार्यकाल हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के साथ समाप्त हुआ। उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने पिछले एक साल में तीन आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल खेले जिसमें एक में भारत जीता तो दो में उन्हें हार मिली।

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच किस तरह की बॉन्डिंग है वो सभी फैंस अच्छी तरह से जानते हैं। आईपीएल 2024 के दौरान वे गले मिले, लेकिन अतीत में वे कई बार तीखी बहस में शामिल रहे और यह अनुमान लगाया गया था कि कोहली नए हेड कोच के चयन में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं, हालांकि, जब बोर्ड ने गौतम गंभीर को नियुक्त किया तो ऐसा नहीं था।

विराट कोहली से सलाह लिए बिना बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को नियुक्त किया हेड कोच

विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि, वह वनडे फॉर्मेट कम से कम 2027 वर्ल्ड कप तो जरूर खेलेंगे। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए, बीसीसीआई ने कोहली से सलाह मशवरा किए बिना गंभीर को हेड कोच नियुक्त कर दिया।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से इस बात की पुष्टि की। बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, “दोनों के बीच बातचीत के लिए पर्याप्त समय है। लेकिन बीसीसीआई के लिए बड़ी तस्वीर देखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि आने वाले सालों में कई युवा खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिख सकते हैं।”

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि हार्दिक पांड्या उन कुछ खिलाड़ियों में से एक थे जिनकी राय बीसीसीआई ने गंभीर को भारत का मुख्य कोच नियुक्त करने से पहले ली थी। रोहित शर्मा के टी-20 से रिटायरमेंट लेने के बाद संभावनाएं हैं कि हार्दिक पांड्या को इस फॉर्मेट में टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...

श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए बस करना होगा ये काम, रहाणे ने टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गाले में दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। लेकिन, इस मुकाबले...

SL vs IND: साई सुदर्शन को भारतीय टेस्ट टीम में कौन करेगा रिप्लेस? शेख रशीद और सरफराज खान का नाम सबसे आगे

SL vs IND: Shaik Rasheed and Sarfaraz Khan Emerge as Top Candidates to Replace Injured Sai Sudharsan in India Test Squad (image via X) 15 अगस्त से गॉल में श्रीलंका...