Skip to main content

ताजा खबर

मुंबई में निकलेगी टीम इंडिया की Victory परेड, बीसीसीआई सचिव ने फैन्स को दिया खास निमंत्रण

BCCI announce INR 125 Crores prize money for Team India

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम बारबाडोस में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद स्वदेश वापस लौट रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया कल गुरुवार को दिल्ली पहुंचेगी और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मेन इन ब्लू मुंबई के लिए रवाना होगी।

मुंबई में टीम इंडिया की Victory परेड निकलेगी, जिसकी घोषणा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “टीम इंडिया की विश्व कप जीत के सम्मान में विक्ट्री परेड में हमारे साथ जुड़िए! हमारे साथ जश्न मनाने के लिए 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम आएं! इस तारीख को सेव कर लीजिए।”

🏆🇮🇳 Join us for the Victory Parade honouring Team India’s World Cup win! Head to Marine Drive and Wankhede Stadium on July 4th from 5:00 pm onwards to celebrate with us! Save the date! #TeamIndia #Champions @BCCI @IPL pic.twitter.com/pxJoI8mRST

— Jay Shah (@JayShah) July 3, 2024

 

सूर्यकुमार यादव ने पकड़ा ऐतिहासिक कैच

29 जून को बारबाडोस में खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीका को भारत ने 7 रनों से हराया था। इस रोमांचक मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर में मिलर को आउट कर भारत की जीत सुनिश्चित की थी। सूर्यकुमार यादव ने मिलर का ऐतिहासि कैच पकड़ा था, जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। ऐसा ही कैच 1983 के वर्ल्ड कप में कपिल देव ने लपका था और 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में एस श्रीसंत ने पकड़ा था।

चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम बारबाडोस में मौसम खराब होने के कारण फंसी हुई थी। वहीं अब मेन इन ब्लू एयर इंडिया के विमान से भारत वापस लौट रहे हैं। फैन्स भी इस चीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब टीम इंडिया भारत लौटे।

आपको बता दें कि इससे पहले भी 2007 में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम की विक्ट्री परेड निकली थी। तब एमएस धोनी के नेतृत्व में फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था।

 

আরো ताजा खबर

श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए बस करना होगा ये काम, रहाणे ने टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गाले में दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। लेकिन, इस मुकाबले...

SL vs IND: साई सुदर्शन को भारतीय टेस्ट टीम में कौन करेगा रिप्लेस? शेख रशीद और सरफराज खान का नाम सबसे आगे

SL vs IND: Shaik Rasheed and Sarfaraz Khan Emerge as Top Candidates to Replace Injured Sai Sudharsan in India Test Squad (image via X) 15 अगस्त से गॉल में श्रीलंका...

8 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

1. श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए बस करना होगा ये काम, रहाणे ने टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से...

SL vs IND 2026: बुमराह के बाद साई सुदर्शन भी चोट के कारण टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, टीम इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें

SL vs IND 2026: Injury Woes Mount for India as Top-Order Batter Sai Sudharsan Sidelined After Bumrah (image via getty) श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम...