
हालांकि, क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट के बीच चर्चा से पता चलता है कि सहयोगी स्टाफ को मजबूत करने की जरूरत है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ नामों पर विचार किया जा रहा है, जिसमें घरेलू क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं। हालांकि, इस मामले पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
टीम इंडिया में हो सकती है नए कोचिंग स्टाफ की एंट्री
फिलहाल, भारतीय कोचिंग स्टाफ में हेड कोच गौतम गंभीर के अलावा मोर्ने मोर्कल (गेंदबाजी कोच), अभिषेक नायर (सहायक कोच), रेयान टेन डोशेट (सहायक कोच) और टी दिलीप (फील्डिंग कोच) शामिल हैं। हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण ने कहा था कि भारतीय कोचिंग सेटअप में फिलहाल ऐसा कोई नहीं है जो कोहली को उनकी गलती बता सके।
भरत अरुण ने बताया था कि, एक बार रवि शास्त्री ने कोहली की गलती को सुधारा था जिसका फायदा उन्हें मिला था, लेकिन भरत अरुण को लगता है कि मौजूदा कोचिंग स्टाफ का कद इतना बड़ा नहीं है कि वह कोहली को उनकी बैटिंग से जुड़ी कोई सलाह दे सके।
उन्होंने था कहा, “शास्त्री ने उनसे कहा था कि इंग्लैंड में गेंद स्विंग होती है और आप लेग स्टम्प पर खड़े होते हो। आप वहां खड़े नहीं हो सकते। आपको मिडिल स्टम्प पर आना होगा, क्रीज के बाहर आना होगा। आप क्रीज के मालिक हो। कोहली ने इस बात को ऑस्ट्रेलिया में भी माना और चार शतक जमाए।”
12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें
वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

