Skip to main content

ताजा खबर

गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ पर गिर सकती है गाज, उनकी टीम में शामिल हो सकता है पूर्व खिलाड़ी

गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ पर गिर सकती है गाज, उनकी टीम में शामिल हो सकता है पूर्व खिलाड़ी
Gautam Gambhir & His Coaching Staff (Photo Source: X)भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) गौतम गंभीर की अगुवाई वाले भारतीय पुरुष टीम के कोचिंग स्टाफ में एक नए चेहरे को शामिल करने की तैयारी कर रहा है। गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ को मजबूत करने के लिए बैटिंग कोच की एंट्री हो सकती है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

हालांकि, क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट के बीच चर्चा से पता चलता है कि सहयोगी स्टाफ को मजबूत करने की जरूरत है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ नामों पर विचार किया जा रहा है, जिसमें घरेलू क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं। हालांकि, इस मामले पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

टीम इंडिया में हो सकती है नए कोचिंग स्टाफ की एंट्री

फिलहाल, भारतीय कोचिंग स्टाफ में हेड कोच गौतम गंभीर के अलावा मोर्ने मोर्कल (गेंदबाजी कोच), अभिषेक नायर (सहायक कोच), रेयान टेन डोशेट (सहायक कोच) और टी दिलीप (फील्डिंग कोच) शामिल हैं। हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण ने कहा था कि भारतीय कोचिंग सेटअप में फिलहाल ऐसा कोई नहीं है जो कोहली को उनकी गलती बता सके।

भरत अरुण ने बताया था कि, एक बार रवि शास्त्री ने कोहली की गलती को सुधारा था जिसका फायदा उन्हें मिला था, लेकिन भरत अरुण को लगता है कि मौजूदा कोचिंग स्टाफ का कद इतना बड़ा नहीं है कि वह कोहली को उनकी बैटिंग से जुड़ी कोई सलाह दे सके।

उन्होंने था कहा, “शास्त्री ने उनसे कहा था कि इंग्लैंड में गेंद स्विंग होती है और आप लेग स्टम्प पर खड़े होते हो। आप वहां खड़े नहीं हो सकते। आपको मिडिल स्टम्प पर आना होगा, क्रीज के बाहर आना होगा। आप क्रीज के मालिक हो। कोहली ने इस बात को ऑस्ट्रेलिया में भी माना और चार शतक जमाए।”

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...