Skip to main content

ताजा खबर

गौतम गंभीर की कोचिंग खतरे में? मोंटी पनेसर ने दी टीम इंडिया को 2 कोच रखने की सलाह; देखें किसका नाम आगे?

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

भारत के 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारने पर हेड कोच गौतम गंभीर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो सीरीज हारने के कारण भारत पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया।

ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने अब सवाल उठाया है कि क्या खिलाड़ी गंभीर को गंभीरता से लेते हैं। मोंटी पनेसर ने मुख्य कोच के रूप में गंभीर की तीखी आलोचना की और सवाल उठाया कि क्या खिलाड़ी पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज को “गंभीरता से” लेते हैं। उन्होंने इसपर बयान दिया-

“मुझे ऐसा लगता है कि वह (गंभीर) अभी कोच के रूप में परिवर्तित हुए हैं। कभी-कभी कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए यह मुश्किल हो सकता है, जो वास्तव में सोचेंगे, ‘अच्छा, मैं कुछ साल पहले उनका टीममेट था, अब वह हमें बता रहे हैं कि क्रिकेट कैसे खेलना है।’ यह बदलाव मुश्किल हो सकता है, और साथ ही उनका रिकॉर्ड (बल्लेबाज के रूप में) ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड में बहुत अच्छा नहीं है।”

टीम इंडिया को 2 कोच की जरूरत: मोंटी पनेसर 

मोंटी पनेसर का यह भी मानना ​​है कि भारत को वीवीएस लक्ष्मण जैसे किसी खिलाड़ी को कोच के रूप में नियुक्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गंभीर का औसत दुनिया के सभी हिस्सों में अच्छा नहीं रहा है, इसलिए खिलाड़ियों को उनके सुझावों को गंभीरता से लेने में दिक्कत हो सकती है।

मोंटी पनेसर ने कहा, “उनका (गंभीर का) ऑस्ट्रेलिया में औसत 23 है। इंग्लैंड में भी उनका औसत अच्छा नहीं है। वह मूव करती गेंद को बहुत अच्छे से नहीं खेल पाए हैं। मुझे लगता है कि चयनकर्ता सोच रहे होंगे कि ‘क्या गंभीर कोच के तौर पर इसे गंभीरता से ले रहे हैं, या हमें उनके साथ सिर्फ वनडे और टी20 पर ध्यान केंद्रित करने देना चाहिए, और शायद वीवीएस लक्ष्मण जैसे किसी व्यक्ति को लाना चाहिए, उदाहरण के लिए (टेस्ट कोच के तौर पर)?… या गंभीर की मदद के लिए उन्हें बैटिंग कोच के तौर पर लाना चाहिए। वह राहुल द्रविड़ जैसे हैं। वह सभी परिस्थितियों में सफल रहे हैं।”

“मुझे लगता है कि आपको किसी ऐसे भारतीय दिग्गज की जरूरत है, जिसने सभी परिस्थितियों में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया हो, तब आप कोच के रूप में आए, क्योंकि तब आप स्वाभाविक रूप से सम्मान प्राप्त करते हैं। अगर लक्ष्मण कहते हैं कि ‘जब गेंद स्विंग हो रही हो तो आप उसे ऊपर की तरफ नहीं खेलेंगे’, तो आप सुनते हैं, है न?”

“लेकिन गंभीर के मामले में मुझे यकीन नहीं है कि वे उन्हें सचमुच गंभीरता से लेते हैं या वे सिर्फ यह कह रहे हैं कि ‘ठीक है, हां, हम उनकी बात सुनेंगे, लेकिन हम अपना स्वाभाविक खेल खेलेंगे’।”

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...