
Virat Kohli and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)
पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच आईपीएल के दौरान साल दर साल कई सारी झड़पें देखने को मिली हैं। मैदान पर दोनों ही खिलाड़ी अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं। पहली बार दोनों खिलाड़ियों के बीच साल 2013 आईपीएल के दौरान झड़प देखने को मिली थी, जब गंभीर केकेआर के कप्तान थे।
तो वहीं आईपीएल 2023 के दौरान भी दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली थी, जब गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मेंटर थे। हालांकि, आईपीएल 2024 के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच सब कुछ सुलझा हुआ नजर आया, और दोनों मैदान पर काफी हंसी-मजाक करते हुए नजर आए।
दूसरी ओर, हाल में ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बने हैं। इसके बाद गंभीर और विराट कोहली को एक ही ड्रेसिंग रूप में रहकर काम करना होगा। तो वहीं अब इस बात को लेकर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्काॅट स्टायरिस (Scott Styris) का बड़ा बयान सामने आया है।
Scott Styris ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि हाल में ही इंडिया टुडे के हवाले से स्काॅट स्टायरिस ने दोनों के बीच झगड़े को लेकर कहा- हां, यह सचमुच एक अच्छा सवाल है। मुझे लगता है कि अभी इंतजार करना होगा और देखना होगा। मुझे नहीं लगता कि कोई यहां बैठ सकता है और कह सकता है कि यह इतना अच्छा काम करेगा या काम नहीं करेगा।
स्टायरिस ने आगे कहा- मुझे लगता है कि दोनों खिलाड़ी बस थोड़ा कम बोलने की कोशिश करेंगे और निरीक्षण करके देखेंगे कि चीजें विराट कोहली को चलाने के मामले में, गंभीर टीम के साथ कैसे काम कर रहे हैं।
गौतम सभी युवा खिलाड़ियों के नेतृत्व के लिए विराट कोहली की तलाश में होंगे। हम फिलहाल उस रिश्ते के बारे में नहीं जानते कि यह कैसा होगा, लेकिन टीम में दो अलग-अलग खिलाड़ी है, जिनके पास ग्रुप की दो अलग-अलग शक्ति है।
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

