Skip to main content

ताजा खबर

गैरी कर्स्टन को मिला दानिश कनेरिया का साथ, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिग्गज के फैसले की जमकर प्रशंसा की

गैरी कर्स्टन को मिला दानिश कनेरिया का साथ पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिग्गज के फैसले की जमकर प्रशंसा की

Gary Kirsten (Photo Source: X)

हाल ही में गैरी कर्स्टन ने ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे से पहले पाकिस्तान लिमिटेड ओवर क्रिकेट के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि, हाल ही में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि बचे हुए दो टेस्ट में पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से करारी शिकस्त दी।

गैरी कर्स्टन के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने अपना पक्ष रखा है। दानिश कनेरिया ने गैरी कर्स्टन के इस फैसले को सपोर्ट किया है। द टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान गैरी कर्स्टन ने कहा कि, ‘अगर आप किसी को टीम में लाते हैं और शुरुआत से ही आप चाहते हैं कि वो शानदार प्रदर्शन करें तो यह मुमकिन नहीं है। यही कारण है कि वर्ल्ड कप के बाद जो कुछ भी हुआ उससे वो बहुत ही निराश थे। लोगों ने ट्रोल कर रहे थे और मीडिया भी उन्हें ट्रोल कर रही थी।’

दानिश कनेरिया ने आगे कहा कि, ‘गैरी कर्स्टन जैसे दिग्गज यह सब नहीं लेंगे और मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत ही अच्छा फैसला लिया है कि वो अब पाकिस्तान टीम का साथ छोड़ दिए हैं। यह पाकिस्तान टीम के लिए बहुत बड़ी हार है खासतौर पर युवा खिलाड़ियों के लिए जिनके आने से टीम को काफी मजबूती मिलती।’

Jason Gillespie को बनाया गया पाकिस्तान की लिमिटेड ओवर क्रिकेट टीम का मुख्य कोच

दानिश कनेरिया ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि कुछ परेशानी है कि कोच को चयन समिति का भाग होना चाहिए लेकिन हम लोगों ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीती जिसके बाद काफी सकारात्मक चीजें देखने को मिली। ऐसा समय भी आएगा जब कोच चयन समिति में शामिल हो जाएंगे।’

बता दें कि, Jason Gillespie को पाकिस्तान की लिमिटेड ओवर क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में पाकिस्तान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जिसमें इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे और तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...