
Virat Kohli, Danish Kaneria & Babar Azam (Photo Source: Getty Images/X)
पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान बाबर आजम इस वक्त आउट ऑफ फॉर्म में हैं। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वह 31 रन बनाकर आउट हुए। बाबर आजम को टेस्ट में आखिरी अर्धशतक लगाए पूरे 614 दिन हो चुके हैं। बाबर और विराट कोहली के बीच तुलना कोई नई बात नहीं है।
इस बीच, हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से नहीं की जानी चाहिए। कनेरिया ने इस बात पर जोर दिया कि विराट का Aura ही अलग है और बाबर उनके करीब भी नहीं आते हैं।
विराट-बाबर की तुलना करना भूल जाइए- दानिश कनेरिया
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद दानिश कनेरिया ने स्पोर्ट्स तक पर बात करते हुए कहा,
उनकी तुलना कौन कर रहा है? मैं यह सुनकर थक गया हूं कि लोग उनकी तुलना करते हैं। जब आप तुलना करने की बात कर रहे हैं, तो विराट द्वारा बनाए गए रनों को देखें। उन्होंने दुनिया भर में रन बनाए हैं। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनका कद देखिए, जब वह मैदान पर उतरते हैं, तो उनका Aura ही अलग होता है और वह (बाबर) उनके करीब भी नहीं आता, उनकी तुलना करना तो भूल ही जाइए। यह सब चैनलों द्वारा अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए बनाया गया है। मेरे पास उनकी तुलना करने के लिए बहुत सारे सवाल आए हैं, लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं किया। आंकड़े देखिए। जब वे दोनों रिटायर हो जाएं, तो आंकड़े जरूर देखें।
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे वर्ल्ड कप 2023 और आईपीएल 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। वहीं, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की कमाल पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। जबकि बाबर आजम अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले बाबर आजम को वापस से पाकिस्तान का व्हाइट-बॉल क्रिकेट कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन टीम ग्रुप स्टेज के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

