Skip to main content

ताजा खबर

गाबा टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले से मैथ्यू हेडन खुश नहीं हैं, कही ये बड़ी बात 

Matthew Hayden and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का तीसरा मैच आज 14 दिसंबर, शनिवार से द गाबा, ब्रिसबेन में शुरू हो चुका है। मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

दूसरी ओर, अब कप्तान रोहित के इस फैसले पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज और इस सीरीज में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) का बड़ा बयान सामने आया है। हेडन रोहित के इस फैसल से काफी आश्चर्यचकित हुए हैं।

मैथ्यू हेडन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि मुकाबले में रोहित शर्मा के टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने को लेकर हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ चर्चा करते हुए कहा- मैं वास्तव में आश्चर्यचकित था कि रोहित शर्मा ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया, क्योंकि मुझे लगा कि यह विकेट बल्लेबाज के लिए बहुत अधिक तैयार था।

मैंने सोचा कि रोहित ने यह फैसला मौसम की वजह से लिया है। पिछले दो सप्ताह में लगभग 12 इंच बारिश हुई और इसलिए मैदान पर शावर पैटर्न मिलने की संभावना है। यहां मौसम लगभग एक महीने से ऐसे ही चला है।

हेडन ने आगे कहा- मौसम को देखकर ग्राउंडमैन सोच रहे होंगे कि हमें जल्दी तैयारी करनी होगी। इसीलिए, मैंने सोचा कि यह बल्लेबाजी की स्थिति उतनी ही अच्छी होगी जितनी आप इन पहले दो दिनों में देखने वाले हैं। इस सोच के साथ पिच कुछ दिनों में टूट जाएगी और बल्लेबाजी के लिए मुश्किल होगी।

गाबा टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...