
Shree Charani (Image Credit – Twitter X)
आंध्र प्रदेश की युवा क्रिकेटर श्री चरनी ने हाल ही में महिला विश्व कप 2025 में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। तो वहीं, अब उनकी शानदार गेंदबाजी और मेहनत का राज्य सरकार ने दिल खोलकर सम्मान किया है।
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उनके लिए विशेष पुरस्कारों की घोषणा की जिसमें 2.5 करोड़ रुपये नकद, कडप्पा में 1000 वर्ग गज का प्लॉट और एक ग्रुप 1 सरकारी नौकरी शामिल है।
विश्व कप विजेता श्री चरनी को 2.5 करोड़, घर और सरकारी नौकरी
श्री चरनी जब विजयवाड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचीं, तो वहां आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन, राज्य मंत्री और बड़ी संख्या में प्रशंसक उनका स्वागत करने पहुंचे। बाद में नायडू ने उनसे मुलाकात की और विश्व कप में उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री चरनी ने न केवल राज्य बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है।
बता दें कि 21 वर्षीय इस खिलाड़ी की कहानी प्रेरणा से भरी है। कडप्पा जैसे छोटे शहर में आर्थिक तंगी के बीच पली बढ़ी चरनी ने कभी हार नहीं मानी। सीमित साधनों के बावजूद उन्होंने अपने खेल को निखारा और राज्य की जूनियर टीमों से होते हुए भारतीय टीम तक का सफर तय किया।
2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद, उन्होंने जल्दी ही अपनी पहचान एक भरोसेमंद लेफ्ट आर्म स्पिनर के रूप में बना ली। विश्व कप के नौ मैचों में उन्होंने 14 विकेट हासिल किए, जबकि उनका इकॉनमी रेट 4.96 और औसत 27.64 रहा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3 विकेट देकर 41 रन था, जिसमें उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका। विश्व कप जीत के बाद श्री चरनी ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार पल है और उन्हें गर्व है कि वे उस टीम का हिस्सा रहीं जिसने भारत को पहला 50 ओवर का विश्व खिताब दिलाया।
अब वे जल्द ही महिला प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन में खेलती नजर आएंगी। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया है, लेकिन उनकी प्रतिभा को देखते हुए कई टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने को उत्सुक हैं। श्री चरनी की यह सफलता न सिर्फ उनके लिए बल्कि उन सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।
आईपीएल ऑक्शन इतिहास में बिकने वाले टाॅप 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन हैं? जानिए यहां
IPL 2026 Auction: मथीशा पथिराना बने IPL इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी! KKR ने 18 करोड़ में खरीदा
IPL 2026: 25.20 करोड़ में बिकने के बावजूद कैमरून ग्रीन को क्यों मिलेंगे सिर्फ 18 करोड़ रुपये? जान लीजिए बड़ी वजह
IPL 2026: Cameron Green पर पैसों की बौछार! KKR ने 25.20 करोड़ में किया साइन

