Skip to main content

ताजा खबर

Women’s world cup 2025: दीप्ति शर्मा का ऑलराउंड धमाल, बनीं महिला विश्व कप 2025 की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

Deepti Sharma (Image Credit - Twitter X)
Deepti Sharma (Image Credit – Twitter X)

भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने महिला विश्व कप 2025 में ऐसा प्रदर्शन किया जिसने भारतीय क्रिकेट इतिहास में सुनहरा अध्याय जोड़ दिया। नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला विश्व कप का खिताब जीता और इस जीत की सबसे बड़ी नायिका रहीं दीप्ति शर्मा।

दीप्ति को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 215 रन बनाए और 22 विकेट झटके, जो किसी भारतीय महिला खिलाड़ी के लिए रिकॉर्ड है।

दीप्ति के ऑलराउंड खेल से भारत ने रचा इतिहास

फाइनल मुकाबले में भी उनका जलवा बरकरार रहा उन्होंने 58 गेंदों पर 58 रन बनाए और गेंदबाजी में 9.3 ओवर में 39 रन देकर पाँच विकेट लिए। वह विश्व कप के इतिहास में (महिला या पुरुष) पहली खिलाड़ी बनीं जिन्होंने किसी नॉकआउट मैच में अर्धशतक और पाँच विकेट दोनों लिए हों।

उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन की तुलना अब 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह से की जा रही है, जिन्होंने उसी साल भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। कई पूर्व क्रिकेटरों ने दीप्ति की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट की नई पहचान बनाई है।

फाइनल में दीप्ति जब बल्लेबाजी करने आईं, तब भारत का स्कोर 30वें ओवर में था। उन्होंने समझदारी से बारी संभाली और अंत तक टिककर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। गेंदबाजी में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की आखिरी उम्मीद, नादिन डी क्लार्क का विकेट लेकर जीत पर मुहर लगा दी।

हालाँकि, प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब शैफाली वर्मा को मिला, जिन्होंने 87 रन बनाए और दो विकेट झटके, लेकिन दीप्ति का योगदान पूरे टूर्नामेंट में निर्णायक रहा। अब भारतीय महिला टीम का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी मार्च 2026 में होगा, जिसमें तीन टी20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच शामिल होगा।

उससे पहले दीप्ति और बाकी खिलाड़ी महिला प्रीमियर लीग (WPL) में उतरेंगी। दीप्ति शर्मा का यह प्रदर्शन साबित करता है कि भारतीय महिला क्रिकेट अब किसी भी स्तर पर पिछड़ने वाला नहीं वह हर मंच पर जीत का इतिहास लिखने के लिए तैयार है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...