
Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अंत हो चुका है। 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज का आखिरी टेस्ट सिडनी में खेला गया था, जिसके अगले दिन ही जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण बाहर हो गए थे और उन्होंने दोबारा गेंदबाजी नहीं की थी। इससे भारत को बड़ा झटका लगा और भारतीय टीम सिडनी टेस्ट तीसरे दिन ही हार गई।
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टेस्ट फॉर्मेट में खेलते हुए भारतीय टीम के प्रदर्शन में अचानक गिरावट आई है। हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के टेस्ट में खराब प्रदर्शन और भारतीय टीम के चयन को लेकर भी बयान दिया है।
बुमराह को गन्ने की तरह निचोड़ दिया है: हरभजन सिंह
हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि “उसका इस्तेमाल ऐसे किया गया जैसे आप गन्ने से रस निचोड़ते हैं। यह ऐसा था जैसे ‘ट्रैविस हेड आए हैं, बुमराह को गेंद दें, मार्नस आए हैं, बुमराह को गेंद दें, स्टीव स्मिथ आए हैं, बुमराह को गेंद दें। बुमराह कितने ओवर गेंदबाजी करेंगे? उनकी हालत ऐसी हो गई है कि वे अंत में उपलब्ध नहीं थे। अगर वे होते तो ऑस्ट्रेलिया पांचवां टेस्ट जीत सकता था लेकिन वे आठ विकेट खो देते, उनके लिए यह मुश्किल होता। आपने उनकी कमर तोड़ दी और प्रबंधन को तय करना चाहिए था कि उन्हें कितने ओवर दिए जाने चाहिए।”
चोट हुई गंभीर तो चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर हो सकते हैं बुमराह
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 22 जनवरी से शुरू हो रही है। इसके बाद 6 फरवरी से दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम 20 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगी। लिहाजा, बुमराह की चोट से टीम इंडिया तनाव में है। अगर चोट के कारण बुमराह 1 महीने के लिए बाहर होते हैं तो उनके इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करने की संभावना है। चोट बिगड़ने पर उन पर चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

