
KL Rahul (Image Credit- Instagram)
काफी समय से KL Rahul वाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब श्रीलंका के खिलाफ उनकी भारतीय टीम में वापसी होने जा रही है। जिसे लेकर खुद राहुल काफी ज्यादा उत्साहित हैं, इस बीच राहुल ने 22 गज अपनी तैयारियां शुरू कर दी है और इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और काफी वायरल भी हो रहा है।
टीम इंडिया से आखिरी बार कब खेले थे KL Rahul?
KL Rahul का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जो कोच गौतम गंभीर के खास हैं। साथ ही राहुल की टीम इंडिया में वापसी कराने के पीछे गंभीर का बड़ा हाथ है, ऐसा ही कुछ श्रेयस अय्यर के साथ है। वैसे केएल राहुल ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच इस साल जनवरी में खेला था, जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच था। वहीं साल 2023 में उन्होंने भारतीय टीम से आखिरी वनडे मैच खेला था, तो साल 2022 में उन्होंने टीम इंडिया से आखिरी बार टी20 मैच खेला था। भले ही केएल की वनडे टीम में वापसी हो गई है, लेकिन टी20 क्रिकेट में उनकी वापसी मुश्किल लग रही है और इस प्रारूप में अब युवा खिलाड़ियों को मौके मिल रहे हैं।
KL Rahul पूरे मन से अभ्यास करने में लगे हैं
*बल्लेबाज KL Rahul ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर की नई रील।
*इस रील वीडियो में केएल बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं।
*जहां इस दौरान पुरानी लय में और शानदार शॉट मारते दिखे राहुल।
*श्रीलंका के खिलाफ जल्द ही वनडे सीरीज खेलते दिखेंगे केएल राहुल।
आप भी देखो KL Rahul का अभ्यास वाला वीडियो
View this post on Instagram
A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)
कुछ दिनों पहले वाइफ संग शेयर की थी तस्वीरें
View this post on Instagram
A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)
टीम इंडिया कुछ इस प्रकार है श्रीलंक के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर),ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

