Skip to main content

ताजा खबर

‘खा मां कसम नहीं लेगा’, पंत और कुलदीप के बीच हंसी-मजाक स्टंप माइक पर कैद, वीडियो हुआ वायरल

‘खा मां कसम नहीं लेगा’, पंत और कुलदीप के बीच हंसी-मजाक स्टंप माइक पर कैद, वीडियो हुआ वायरल

Rishabh Pant and Kuldeep Yadav (Photo Source: X)

दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया बी और इंडिया ए का प्रतिनिधित्व कर रहे ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के बीच एक हंसी-मजाक का मोमेंट स्टंप माइक में कैद हुआ। जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले भी दोनों को कई बार मैदान पर एक-दूसरे के साथ मस्ती-मजाक करते हुए देखा गया है।

इंडिया-बी द्वारा मिले 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया ए ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, जिससे टीम मुश्किल में आ गई। उसे जीत के लिए 131 रनों की जरूरत थी और सिर्फ तीन विकेट ही शेष थे। कुलदीप यादव बल्लेबाज के रूप में इंडिया-ए की आखिरी उम्मीद थे, जिन्होंने पिछले कुछ मैचों में बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया था।

उन्होंने साई किशोर का ओवर अच्छी तरह खेला और जब ओवर की आखिरी गेंद थी तब पंत ने तीस गज के बाहर फील्डिंग कर रहे फील्डरों को सचेत किया और सिंगल रोकने के लिए कहा। इस पर कुलदीप ने जवाब दिया कि वह सिंगल नहीं लेंगे। पंत ने फिर मजाकिया अंदाज में कहा कि खा ले मां की कसम सिंगल नहीं लेगा।

पंत ने कहा, ”सब ऊपर रहना सिंगल के लिए सारे”

कुलदीप ने जवाब दिया, “मैं नहीं लूंगा”

पंत ने हंसते हुए कहा, “खा ले मां कसम नहीं लेगा।”

यहां देखें वीडियो-

इंडिया ए बनाम इंडिया बी मुकाबले की बात करें तो इंडिया ए को जीत के लिए मैच के आखिरी दिन 275 रन बनाने थे, लेकिन पूरी टीम 198 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंडिया बी ने 76 रनों से जीत दर्ज की। इंडिया ए की ओर से केएल राहुल ने 121 गेंद में 57 रनों की पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

इससे पहले इंडिया-बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 321 रन बनाए, जिसमें मुशीर खान ने 181 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में इंडिया-ए 231 रन पर सिमट गई। वहीं इंडिया-बी दूसरी पारी में सिर्फ 184 रन ही बना सकी और इंडिया-ए के सामने 275 रनों का लक्ष्य रखा था।

আরো ताजा खबर

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...