Skip to main content

ताजा खबर

खास वीडियो के जरिए Siraj ने दी मेजबान टीम को चेतावनी, इस बार 22 गज पर नहीं छोड़ेंगे कोई कमी

Mohammed Siraj (Image Credit- Instagram)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के रफ्तार के सौदागरों की अहम भूमिका रहेगी, जहां बुमराह के अलावा Mohammed Siraj, आकाश दीप सहित टीम के पास कई शानदार तेज गेंदबाज हैं। दूसरी ओर सिराज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा हमेशा से उत्साह से भरा होता है और उनका ये उत्साह अब सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।

Mohammed Siraj के लिए ऑस्ट्रेलिया काफी खास जगह है

जी हां, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज Mohammed Siraj के लिए ऑस्ट्रेलिया काफी ज्यादा खास जगह है, जिसका कारण है उनका टेस्ट डेब्यू।दरअसल, सिराज ने अपना टेस्ट डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में किया था और ये उनका डेब्यू साल 2020 में हुआ था। साथ ही टीम इंडिया ने इस टेस्ट मैच को जीता था और सिराज ने पूरे मैच में 5 विकेट अपने नाम किए थे।

ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लिए हद से ज्यादा उत्साहित हैं Siraj

*ऑस्ट्रेलिया से Mohammed Siraj ने अपनी नई रील वीडियो शेयर की है।
*इस रील में सिराज गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं Intra Squad मैच में।
*साथ ही गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी की सबसे बेस्ट क्लिप लगाई है रील वीडियो में।
*वहीं सिराज ने रील के कैप्शन में लिखा है- BGT की तैयारियां जारी हैं।

Mohammed Siraj की नई रील वीडियो आप भी देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohammed Siraj (@mohammedsirajofficial)

आकाश चोपड़ा ने इस खिलाड़ी के लिए स्पेशल वीडियो पोस्ट किया है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aakash Chopra (@cricketaakash)

कैसा रहा है इस खिलाड़ी का अभी तक का करियर?

एक समय था जब लग रहा था कि सिराज का इंटरनेशनल करियर खत्म हो जाएगा, लेकिन इस गेंदबाज ने शानदार कमबैक कर सभी को जवाब दे दिया। वैसे सिराज ने टीम इंडिया से अभी तक 31 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम कुल 80 विकेट हैं। तो 44 वनडे मैचों में ये खिलाड़ी 71 विकेट अपने नाम कर चुका है, दूसरी ओर 16 टी20 मैचों में इस रफ्तार के सौदागर ने सिर्फ 14 विकेट ही अपने नाम किए हैं। साथ ही इस बार RCB टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले सिराज को रिलीज भी कर दिया है, ऐसे में देखने होगा कि क्या वो फिर से इसी टीम में जाते हैं या फिर कोई नई टीम उनका हाथ थामती है।

আরো ताजा खबर

विंबलडन के ‘रॉयल बॉक्स’ में सचिन तेंडुलकर और अंजलि संग दिखे शुभमन गिल, वायरल तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Shubman Gill Spots Up With Sachin and Anjali Tendulkar in the Royal Box (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को भारत के नए टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, मशहूर...

ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट में सोफी एक्लेस्टोन का कमाल! बनीं इंग्लैंड की सबसे सफल गेंदबाज

Sophie Ecclestone Overtakes Katherine Sciver-Brunt as England’s All-Time Leading Wicket-Taker (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को सोफी एक्लेस्टोन ने इतिहास रच दिया; वह सभी इंटरनेशनल फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और...

11 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG W vs IND W, Lord’s Test: स्मृति मंधाना की 83 रनों की पारी की बदौलत भारत ने पहले दिन 285 रन...

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...