Skip to main content

ताजा खबर

खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली USA के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए, Saurabh Netravalkar ने दिलाई अपनी टीम को महत्वपूर्ण सफलता

Virat Kohli (Pic Source-X)

इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मैच USA और भारत के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। USA ने इस मुकाबले में काफी खराब बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन बनाए।

हालांकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली पहली गेंद पर बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। विराट कोहली का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी खराब रहा है। वो भारत की ओर से बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। USA के खिलाफ खेले जा रहे हैं मुकाबले में तमाम फैंस को विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन भारतीय बल्लेबाज इस मैच में पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।

विराट कोहली का विकेट Saurabh Netravalkar ने झटका। सौरभ ने काफी अच्छी गेंद फेंकी जो विराट के बल्ले से लगकर विकेटकीपर के पास गई। Andries Gous ने विराट कोहली के कैच को काफी अच्छी तरह से पकड़ा। भारत को यह मैच जीतने के लिए 111 रनों की जरूरत है और उन्हें पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग चुका है।

भारत को अमेरिका के खिलाफ मैच जीतने के लिए 111 रनों की जरूरत है

बता दें, आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली एक रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि पाकिस्तान के खिलाफ भी अनुभवी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे और 4 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। अब अमेरिका के खिलाफ भी विराट कोहली पूरी तरह से फ्लॉप रहे।

मैच की बात की जाए तो मेजबान की ओर से नीतीश कुमार ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 24 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। स्टीवन टेलर ने 24 रनों का योगदान दिया जबकि कॉरी एंडरसन ने 15 रन बनाए। कप्तान आरोन जोंस ने 11 रनों की पारी खेली जबकि हरमीत सिंह ने 10 रन बनाए।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 9 रन देकर चार विकेट झटके जबकि हार्दिक पांड्या ने दो विकेट अपने नाम किए। एक विकेट अक्षर पटेल ने झटका।

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...