Skip to main content

ताजा खबर

क्विंटन डिकाॅक ने रचा इतिहास, विराट कोहली को इस मामले में छोड़ा पीछे 

क्विंटन डिकाॅक ने रचा इतिहास, विराट कोहली को इस मामले में छोड़ा पीछे 

Quinton de Kock (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाॅक ने भारत के खिलाफ विशाखापत्तनम में जारी तीसरे वनडे मैच में इतिहास रच दिया है। डिकाॅक ने पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को अर्धशतक को शतक में कन्वर्ट करने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। डिकाॅक की यह औसत अब 41.81 प्रतिशत की हो गई है, जो इस वनडे मैच से पहले विराट कोहली की 41.4 प्रतिशत से थोड़ी ज्यादा है।

तो वहीं, डिकाॅक ने मुकाबले में अपने शतक तक पहुंचने में 80 गेंदों का सहारा लिया और कुल 106 रनों की कमाल की पारी खेली। बता दें कि यह वनडे क्रिकेट में डिकाॅक का भारत के खिलाफ 7वां और वनडे फाॅर्मेट का 23वां शतक था। डिकाॅक ने अपना यह शतक हर्षित राणा के खिलाफ छक्का लगाकर पूरा किया, जो उनके विस्फोटक माइंडसेट को दर्शाता है।

इसके साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या की बराबरी कर ली, जिन्होंने भारत के खिलाफ 7 वनडे शतक लगाए थे। साथ ही अब वह अर्धशतक को शतक में तब्दील करने वाले दुनिया के टाॅप क्रिकेटर भी बन गए हैं।

वनडे मैचों में 50 से 100 तक पहुंचने की बेस्ट कन्वर्जन रेट

क्विंटन डिकाॅक: 41.81 प्रतिशत

विराट कोहली: 41.4 प्रतिशत

हाशिम अमला: 40.91 प्रतिशत

डेविड वाॅर्नर: 40 प्रतिशत

शाई होप: 38.78 प्रतिशत

भारत को सीरीज जीतने के लिए चाहिए 271 रन

दूसरी ओर, आपको विशाखापत्तनम में जारी तीसरे वनडे मैच का हाल बताएं तो साउथ अफ्रीका ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवरों में कुल 270 रन बनाए हैं। प्रोटियाज के लिए सलामी बल्लेबाज डिकाॅक ने 106 रनों की कमाल की पारी खेली, तो कप्तान टेम्बा बावुमा ने 48 रन बनाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

तो वहीं, भारत की ओर से कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 10 ओवरों में 41 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए, तो प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह व रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला। देखने लायक बात होगी कि भारत इस टारगेट को कितनी जल्दी हासिल कर हासिल कर पाता है?

আরো ताजा खबर

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने CSK के खिलाफ टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का 37वां मैच आज 26 अप्रैल को दोपहर 3.30...

IPL 2026, Match 39: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, DC vs RCB: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स, अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मेजबानी करेगी।...

IPL 2026: CSK vs GT मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026, CSK vs GT: top 3 players to watch out (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 26 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान, एम.ए. चिदंबरम...

IPL 2026: LSG vs KKR मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैन्स की नजर

IPL 2026, LSG vs KKR: top 3 players to watch out (image via X) लखनऊ का भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग...