Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने CSK के खिलाफ टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X)
Chennai Super Kings vs Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X)

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का 37वां मैच आज 26 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे से एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं, इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं। गुजरात टाइटंस में अरशद खान की वापसी हुई है, तो सीएसके ने सरफराज खान व मुकेश चौधरी को सबस्टीट्यूट में रखा है, जबकि उर्विल पटेल को प्लेइंग इलेवन में वापिस लाए हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट– सरफराज खान, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैथ्यू शॉर्ट

गुजरात टाइटंस (GT):

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाॅशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट– राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु

CSK vs GT हेड टू हेड रिकाॅर्ड

कुल मैच खेले  8
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते  4
गुजरात टाइटन्स ने जीते  4
टाइ/नो रिजल्ट 0
सबसे पहला मैच  17 अप्रैल, 2022 (गुजरात ने जीता)
हालिया मैच  25 मई, 2025 (चेन्नई ने जीता)

पिच रिपोर्ट: एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

चेपॉक की पिच पहले ही ओवर से गेंद घुमाती है, जो बीच के ओवरों में रिस्ट स्पिन और लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स बॉलिंग के लिए मददगार साबित होती है। आईपीएल के इतिहास में इस पिच पर अक्सर सबसे कम स्कोर बने हैं और सबसे ज्यादा विकेट गिरे हैं। स्पिनर नूर अहमद और अकील होसैन चेन्नई के लिए मैच-विनर साबित हो सकते हैं, क्योंकि यह पिच खास तौर पर उनके लिए ही बनी है; वहीं, राशिद खान चेन्नई के बल्लेबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती पेश करेंगे।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 26 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 37वां मैच आज 26 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच एमए चिदंबरम...

IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए पैट कमिंस, कहा- ‘अब वो मेरे नए फेवरेट…’

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। महज 15 साल...

IPL 2026, Match 39: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, DC vs RCB: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स, अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मेजबानी करेगी।...

IPL 2026: CSK vs GT मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026, CSK vs GT: top 3 players to watch out (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 26 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान, एम.ए. चिदंबरम...