Skip to main content

ताजा खबर

क्रिकेट इतिहास में 3 बार जब टीम के सभी 11 खिलाड़ियों को दिया गया ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड

England vs Pakistan, 1 September 1996 (Source X) (1)

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। यह पुरस्कार आमतौर पर सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज या सबसे अधिक रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है। आमतौर पर, यह पुरस्कार किसी एक खिलाड़ी को दिया जाता है।

लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि एक ही मैच में एक साथ 11 खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया हो? यह सुनने में असामान्य लगता है, लेकिन क्रिकेट इतिहास में ऐसा कुछ मौकों पर हुआ है। आइए जानते हैं कब और क्यों 11 खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

3. न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज (1996)

New Zealand v West Indies, 4th ODI, 3 April 1996 (Source X)

क्रिकेट के इतिहास में पहली बार 11 खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 1996 में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच हुए मैच में दिया गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 4 रनों से हराया। न्यूजीलैंड की जीत में 4 बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई थी। यह जीत न्यूजीलैंड के लिए इतनी महत्वपूर्ण थी कि पूरी टीम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

2. पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (1996)

England vs Pakistan, 1 September 1996 (Source X) (1)

दूसरी बार यह घटना तब घटी जब पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के दौरे पर पहुंची थी। 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने पहुंची पाकिस्तान की टीम ने यह कारनामा सीरीज के आखिरी मैच में किया था। पहले 2 मैचों में हार का सामने करने के बाद पाकिस्तान की टीम ने बेहद शानदार तरीके से यह मैच जीता था।

इसके वजह से पाकिस्तान के सभी 11 खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था। इस मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया था। पाकिस्तान की जीत में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बराबर का योगदान दिया था। इस सामूहिक प्रयास के लिए पूरी टीम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

1. वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका (1999)

South Africa v West Indies, 15 January – 18 January 1999 (Source X)

तीसरी घटना 1999 में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुई, जब दक्षिण अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज को 351 रन से हराया। क्रिकेट इतिहास का यह अनोखा कारनामा दोनों टीमों के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में देखने को मिला था, जिसे जीतकर अफ्रीकी टीम ने वेस्टइंडीज को 5-0 से क्लीन स्वीप किया था।

इस शानदार प्रदर्शन के बाद पूरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह हार आजतक कैरिबियाई टीम के लिये टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी हार है।

मैन ऑफ द मैच का चयन कैसे किया जाता है?

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार उस खिलाड़ी को दिया जाता है जो मैच में सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान देता है। हालांकि, कुछ दुर्लभ मौकों पर यह पुरस्कार हारने वाली टीम के खिलाड़ी को भी दिया जा सकता है।

वनडे और टी20 क्रिकेट में, गेंदबाजों के लिए विकेट का योगदान विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है। वनडे में 3 या उससे अधिक विकेट लेने पर एक विकेट को 40 रन के बराबर माना जाता है, जबकि टी20 में यह 20 रन के बराबर होता है। अगर बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना पाता है, तो विकेट लेने वाला गेंदबाज मैन ऑफ द मैच बन सकता है।

আরো ताजा खबर

SRH vs RR, Top 10 Memes: हैदराबाद बनाम राजस्थान एलिमिनेटर के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, Eliminator, SRH vs RR: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के एलिमिनेटर मैच में, जो सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, राजस्थान रॉयल्स...

IPL 2026 Eliminator: सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर, राजस्थान राॅयल्स ने दूसरे क्वालिफायर में बनाई जगह 

SRH vs RR (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर, दूसरे क्वालिफायर में जगह बना ली है।...

एमएस धोनी का CSK में भविष्य उन्हीं पर निर्भर करता है: काशी विश्वनाथन

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान व अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 का एक भी मैच, इंजरी की वजह से नहीं...

‘वैभव सूर्यवंशी तो जादू हैं’ – इरफान पठान ने एलिमिनेटर में सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी की सरहाना की

Irfan Pathan lauds RR’s Vaibhav Sooryavanshi after Eliminator heroics (image via X) बुधवार, 27 मई को, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 एलिमिनेटर के...