Skip to main content

ताजा खबर

क्या हुआ था जब भारत ने आखिरी बार वानखेड़े स्टेडियम में T20 वर्ल्डकप का सेमीफाइनल मैच खेला था?

क्या हुआ था जब भारत ने आखिरी बार वानखेड़े स्टेडियम में T20 वर्ल्डकप का सेमीफाइनल मैच खेला था?

IND vs WI (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर, सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। गत चैंपियन का अब दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से सामना होने वाला है।

दोनों टीमों के बीच यह मैच 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह भारत का 10 साल पहले इस मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल का रिपीट टेलीकास्ट होगा। खैर, आइए जानते हैं जब भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेला था, तो क्या हुआ था?

भारत को मिली थी करारी शिकस्त

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में साल 2016 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेला था। पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 47 गेंदों में 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसके चलते भारत ने 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर कुल 192 रन बनाए।

अच्छी बल्लेबाजी पिच पर 192 रनों के स्कोर का बचाव करते हुए भारत जीत का प्रबल दावेदार लग रहा था। शुरुआती विकेटों, जिनमें क्रिस गेल का विकेट भी शामिल था, ने इस उम्मीद को और मजबूत किया। लेकिन लेंडल सिमंस दो बार नो-बॉल पर आउट हुए, जो बाद में भारत की हार का बड़ा कारण बना।

सिमंस ने मैन इन ब्लू को इसका खामियाजा भुगतने पर मजबूर किया और 51 गेंदों पर 82* रन बनाकर नाबाद रहे। मुकाबले में कैरेबियाई टीम के लिए जाॅनसन चार्ल्स ने 52 रन बनाए, तो आंद्रे रसेल ने 20 गेंदों में 43* रनों की तेज पारी खेली, और वेस्टइंडीज को फाइनल में पहुंचाने में मदद की। इस सीजन वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब को दूसरी बार अपने नाम किया था।

तो वहीं, मेजबान भारत को 7 विकेट हारकर, टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। हालांकि, अब जारी टी20 वर्ल्ड कप से भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर बाहर कर दिया है और अब उसका सामना इंग्लैंड से होने वाला है। इस मैच में भारत जीत हासिल कर, इंग्लैंड से टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 10 विकेट से मिली करारी हार का बदला लेना चाहेगा।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...