Skip to main content

ताजा खबर

‘क्या स्टाइल है’ काश्वी प्ले और अन्य लोकप्रिय भारतीय गेमर्स ने युजवेंद्र चहल के पारंपरिक लुक की जमकर तारीफ की 

क्या स्टाइल है काश्वी प्ले और अन्य लोकप्रिय भारतीय गेमर्स ने युजवेंद्र चहल के पारंपरिक लुक की जमकर तारीफ की

Yuzvendra Chahal (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने, हाल में ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पारंपरिक पोशाक के साथ एक फोटो पोस्ट की है। इस पोस्ट में चहल एक ऑफ व्हाइट शेरवानी में नजर आए। अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए चहल ने कैप्शन में लिखा- इस सीजन जिनकी है, सबको मुबारक।

चहल इस कैप्शन से उन लोगों को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं, जिनकी इस शादी के सीजन में शादी होने वाली है। खैर, अब चहल के इस नए लुक को भारतीय गेमिंग कम्युनिटी ने जमकर सराहा है। चहल की इस फोटो पर कुछ फेमस गेमरों ने कमेंट भी किए। काश्वी प्ले ने लिखा- क्या स्टाइल है युजी भईया। तो पायल गेमिंग ने लिखा- ओहो, युजी भाई।

हाल में ही चहल ने आईपीएल ऑक्शन में रचा था इतिहास

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर मौजूद चहल ने, पिछले महीने सऊदी अरब के जेद्दाह में हुए मेगा ऑक्शन में इतिहास बनाया था। खेले गए 160 मैचों में चहल ने 205 विकेट हासिल किए हैं। चहल को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ की बड़ी बोली में टीम के साथ जोड़ा था। वह ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे स्पिनर बन गए हैं।

हालांकि, अनुभवी स्पिनर को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स भी बोली लगाती हुई नजर आई। लेकिन PBKS ने सबसे बड़ी बोली लगाकर खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा। देखने लायक बात होगी कि आगामी सीजन में युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

साथ ही आपको बता दें कि चहल करीब 1 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। 13 अगस्त 2023 को चहल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। तो वहीं अब चहल आगामी आईपीएल में बेहतर कर टीम इंडिया में वापसी करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा

England (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। टी20...

जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत ने की टीम की घोषणा, सैमसन को दिखाया बाहर का रास्ता 

Team India (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज के बीच, आज...

वैभव सूर्यवंशी की इस कमजोरी पर बोले मोहम्मद कैफ, डेब्यू के बाद टीम में बने रहने के लिए करना होगा ये बड़ा काम

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला खेलकर नई शुरुआत की। उन्होंने छोटी लेकिन आक्रामक...

ENG vs IND 2026: तीसरे टी20 में जीत के लिए भारत कर सकती है ये 3 बड़े बदलाव

Team India (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच 7 जुलाई, मंगलवार को नाॅटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर...