Skip to main content

ताजा खबर

क्या सच में डेविड मिलर ने ले लिया है T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट? अफ़्रीकी क्रिकेटर ने दिया सोशल मीडिया पर जवाब

क्या सच में डेविड मिलर ने ले लिया है T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट अफ़्रीकी क्रिकेटर ने दिया सोशल मीडिया पर जवाब

David Miller (Photo Source: Getty Images)

T20 World Cup 2024 के फाइनल के बाद भारतीय टीम के तीन खिलाड़ियों ने T20I से फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा अब भारत के लिए टी-20 फॉर्मेट में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। इसी तरह एक और खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल है कि टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम को मिली हार के बाद टीम के बल्लेबाज डेविड मिलर भी T20I क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।

इस खबर में कितनी सच्चाई है, इसकी जानकारी खुद डेविड मिलर ने इंस्टा पोस्ट के जरिए दी है। दरअसल अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है।

डेविड मिलर ने सोशल मीडिया पर दी बड़ी अपडेट

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “कुछ न्यूज रिपोर्टों के विपरीत, मैंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। मैं दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए उपलब्ध रहूंगा। अभी सबसे अच्छा समय आना बाकी है।” उनके इस पोस्ट से साफ़ पता चलता है कि डेविड मिलर साउथ अफ्रीका के लिए आगे भी खेलना चाहते हैं और टी-20 विश्व कप जीतना चाहते हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में डेविड मिलर के पास मैच विनर बनने का मौका था क्योंकि मैच के आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका की टीम को जीत के लिए 16 रनों की दरकार थी। डेविड मिलर क्रीज पर थे और हार्दिक पांड्या आखिरी ओवर फेंकने के लिए आए। पांड्या ने ओवर की पहली गेंद ऑफ साइड में लो फुलटॉस फेंकी।

इस गेंद पर मिलर ने बल्ला चलाया और गेंद को करीब-करीब बाउंड्री के पार भेज दिया था, लेकिन सूर्यकुमार यादव के खतरनाक कैच ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अगर वह छक्का चला जाता तो फिर मैच का नतीजा कुछ और भी हो सकता था।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...

IPL 2026: PBKS vs RR मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ‘वेपिंग’ करते दिखे रियान पराग, देखें वीडियो!

IPL 2026: RR captain Riyan Parag spotted vaping in dressing room during match vs PBKS (image via X) मंगलवार, 28 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 40वें मैच में रियान पराग...

किंग कोहली से नहीं मिल पाया तो फूट-फूटकर रो पड़ा उनका नन्हा फैन, देखें वायरल वीडियो!

Young Virat Kohli fan (Image credit Twitter – X) विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। हर उम्र के लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनके...

IPL 2026: शॉर्ट-बॉल की कमजोरी को दूर करने के लिए श्रेयस अय्यर को यहां से मिला मोटिवेशन

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) श्रेयस अय्यर इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में...