Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup की हार पर डेविड मिलर का बड़ा बयान आया सामने, कहा- ‘दिल तोड़ने वाली…’

T20 World Cup की हार पर डेविड मिलर का बड़ा बयान आया सामने, कहा- ‘दिल तोड़ने वाली…’

South Africa vs India (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत के खिलाफ 7 रनों से मिली हार पर बड़ा रिएक्शन दिया है। बता दें कि मिलर ने फाइनल में मिली हार को, दिल तोड़ने वाला बताया है।

गौरतलब है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच 29 जून को बारबडोस के कींग्सटन ओवल मैदान पर भारत और साउथ अफ्रीका बीच खेला गया था। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रनों का टारगेट प्रोटियाज टीम के सामने रखा था। लेकिन जब साउथ अफ्रीका भारत से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना पाई थी।

अफ्रीकी टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी और उस समय स्ट्राइक पर डेविड मिलर थे, और हार्दिक पांड्या द्वारा इस ओवर की फेंकी गई पहली फुल टाॅस गेंद पर मिलर ने एक तेज शाॅट खेला, लेकिन सीमा रेखा के पास सूर्यकुमार यादव ने एक बेहतरीन कैच पकड़ उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

लेकिन अगर सूर्यकुमार यादव ये कैच छोड़ देते तो यह गेंद छक्के के लिए जा सकती थी। मिलर मुकाबले में 17 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। तो वहीं अब फाइनल में मिली इस हार पर मिलर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

डेविड मिलर ने साउथ अफ्रीका की हार पर दिया रिएक्शन

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की हार को लेकर डेविड मिलर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाई है। इस स्टोरी में मिलर ने लिखा- मैं बहुत दुखी हूं। दो दिन पहले जो हुआ, वो दिल तोड़ने वाली गोली निगलना मुश्किल है। शब्द ये नहीं बता सकते हैं कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं।

एक बात जो मैं जानता हूं वह यह है कि मुझे इस टीम पर कितना गर्व है। यह यात्रा अविश्वसनीय थी, पूरे महीने उतार-चढ़ाव के साथ। हमने दर्द सहा है, लेकिन मैं जानता हूं कि इस टीम में लचीलापन है और वह अपना स्तर ऊंचा उठाती रहेगी।

देखें डेविड मिलर की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशाॅट

T20 World Cup की हार पर डेविड मिलर का बड़ा बयान आया सामने, कहा- ‘दिल तोड़ने वाली…’
डेविड मिलर की इंस्टाग्राम स्टोरी

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...