Skip to main content

ताजा खबर

क्या कोहली ने AUS में खेल लिया है अपना आखिरी टेस्ट? Viral तस्वीर ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

क्या कोहली ने AUS में खेल लिया है अपना आखिरी टेस्ट Viral तस्वीर ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

Virat Kohli and Gautam Gambhir (Photo Source: X)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर 3-1 से सीरीज पर कब्जा किया। टीम इंडिया ने 10 साल बाद BGT सीरीज गंवाई साथ ही टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल की रेस से भी बाहर हो गई है।

सिडनी टेस्ट में भारत के हार के बाद सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर और विराट कोहली की एक तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है, जिसने विराट के संन्यास की खबरों को हवा दे दी है।

गंभीर ने विराट कोहली को लगाया गले

सिडनी टेस्ट खत्म होने के बाद जब टीमें पोस्ट मैच प्रजेंटेशन शुरू होने का इंतजार कर रही थी, तब हेड कोच गौतम गंभीर विराट कोहली को गले लगाते हुए नजर आए। दोनों की वायरल तस्वीर ने फैंस को परेशान करने का काम किया है। कुछ फैंस का मानना है कि यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया में विराट का आखिरी टेस्ट है।

2024-25 में ऐसा रहा कोहली का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने अपने करियर का 81वां शतक ठोका था। लेकिन इसके बाद वह पूरी सीरीज में स्ट्रगल करते हुए नजर आए। उन्होंने ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंदों पर विकेट गंवाया। उन्होंने 9 पारियों में 23.75 के औसत से 190 रन बनाए।

रोहित शर्मा ने संन्यास की खबरों को बताया गलत

दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गाबा टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। कप्तान रोहित शर्मा ने जब अपने आप को सिडनी टेस्ट से ड्रॉप किया तो उनके टेस्ट रिटायरमेंट की खबरें सामने आने लगी। हालांकि, रोहित ने खुद आगे आकर संन्यास की खबरों को गलत ठहराया।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया था 162 रनों का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए पांचवें टेस्ट मैच की बात करें तो, टीम इंडिया ने पहली पारी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को उनकी पहली पारी में 181 पर समेट दिया।

भारतीय बल्लेबाज दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे, टीम 157 के स्कोर पर ऑलआउट हुई। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया। ट्रैविस हेड ने 38 गेंदों में 34* और ब्यू वेब्सटर ने 34 गेंदों में 39* रन की नाबाद पारी खेली।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...