Skip to main content

ताजा खबर

कौन है ये Saurabh Netravalkar? जिन्होंने T20 World Cup में पाकिस्तानी बल्लेबाजों को दिन में दिखा दिए तारे

कौन है ये Saurabh Netravalkar? जिन्होंने T20 World Cup में पाकिस्तानी बल्लेबाजों को दिन में दिखा दिए तारे
Saurabh Netravalkar (Photo Source: Getty Images)

डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर ओवर मुकाबले में पाकिस्तान को हराने के बाद सौरभ नेत्रवालकर संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के जीत के हीरो बन गए। नेत्रवालकर ने इस मैच में अपने 4 ओवर के स्पेल में शानदार गेंदबाजी की और इसके बाद सुपर ओवर में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए USA की जीत में अहम भूमिका निभाई। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने दबाव में संयम बनाए रखा और दिखाया कि वह क्या करने में सक्षम हैं।

सौरभ की इस शानदार गेंदबाजी देखने के बाद लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं कि ये आखिर सौरभ नेत्रावलकर हैं कौन?  यह बात जानकर आपको आश्चर्य होगा कि सौरभ भारत के लिए भी अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। हालांकि, बेहतर मौके के लिए वो अमेरिका चले गए थे।

Who is Saurabh Netravalkar? जिन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाज को दिन में दिखाए तारे

नेत्रवालकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जिनका जन्म 16 अक्टूबर 1991 को मुंबई में हुआ था। वो मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी खेल चुके हैं  और सूर्यकुमार यादव के वो अच्छे दोस्त रहे हैं। उन्होंने 2008-09 कूच बेहार ट्रॉफी में छह मैचों में 30 विकेट लिए थे। इसके बाद उनका चयन 2010 अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में हुआ था। विश्व कप से ठीक पहले वह दक्षिण अफ्रीका में त्रिकोणीय सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

इसके बाद न्यूजीलैंड में हुए 2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप में सौरभ- केएल राहुल, जयदेव उनादकट और मयंक अग्रवाल के साथ टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। हालांकि, उस अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम प्लेऑफ राउंड से बाहर हो गई थी। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2010 में सौरभ ने छह मैचों में नौ विकेट लिए थे। 25 रन देकर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। वहीं, उनका इकोनॉमी रेट 3.11 का रहा था।

सौरभ के अलावा बाकी तीन खिलाड़ियों ने तो सीनियर टीम इंडिया में जगह बना ली, लेकिन सौरभ चूक गए। इसके बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी समेत बाकी भारतीय घरेलू टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया। हालांकि, कुछ बेहतर पाने के लिए वह अमेरिका शिफ्ट हो गए और तब से अमेरिका का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह अमेरिकी टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।

सौरभ क्रिकेटर के अलवा पेशे से सोफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने मुंबई के एक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और फिलहाल ओरेकल कंपनी में जॉब भी कर रहे हैं। जनवरी 2018 में सौरभ ने अमेरिकी टीम में जगह बनाई। तब वह इस टीम से 2018-19 आईसीसी वर्ल्ड टी-20 क्वालिफायर टूर्नामेंट में खेले थे। अक्टूबर 2018 में ही सौरभ अमेरिकी टीम के कप्तान बन गए। 2019 में उन्होंने पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी टीम की कप्तानी की। सौरभ के नाम अमेरिका के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहला फाइव विकेट हॉल लेने का भी रिकॉर्ड है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...