Skip to main content

ताजा खबर

कौन है ये अंशुल कम्बोज? IPL में ट्रैविस हेड को किया आउट, अब 8 विकेट लेकर दलीप ट्रॉफी में बरपाया कहर

कौन है ये अंशुल कम्बोज? IPL में ट्रैविस हेड को किया आउट, अब 8 विकेट लेकर दलीप ट्रॉफी में बरपाया कहर
Anshul Kamboj (Photo Source: X)

दलीप ट्रॉफी 2024 के चौथे मैच के चौथे दिन अंशुल कंबोज ने अपनी तेज गेंदबाजी से भारत बी के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन दर्ज किया। कम्बोज ने सनसनीखेज (8/69) गेंदबाजी करते हुए भारत बी को उनकी पहली पारी में 332 रनों पर समेटने में मदद की और भारत सी को 197 रन की विशाल बढ़त लेने में मदद की।

कंबोज ने मैच के तीसरे दिन ही पांच विकेट ले लिए थे और फिर रविवार को उन्होंने तीन विकेट लेकर इंडिया बी की पारी का अंत किया। तेज गेंदबाज कंबोज देबाशीष मोहंती (10/46) और अशोक डिंडा (8/123) के बाद दलीप ट्रॉफी में आठ विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन गए। कंबोज ने बल्लेबाज नारायण जगदीसन (70) को आउट करने के बाद चार अन्य बल्लेबाजों को आउट किया।

उन्होंने मुशीर खान (एक) और सरफराज खान (16) को LBW करने के बाद रिंकू सिंह (06) को ईशान किशन के हाथों कैच कराया, जबकि नीतिश कुमार रेड्डी दो रन बनाकर बोल्ड हो गए। चौथे दिन उन्होंने राहुल चाहर, नवदीप सैनी और मुकेश कुमार को आउट किया। आपको बता दें कि, इस मैच से पहले कंबोज ने अपने पिछले 14 प्रथम श्रेणी मैचों में एक पारी में तीन से अधिक विकेट नहीं लिए थे।

अंशुल कम्बोज ने IPL में ट्रैविस हेड को कर चुके हैं आउट

हरियाणा के तेज गेंदबाज कंबोज के नाम 15 लिस्ट-ए मैचों में 23 विकेट हैं। 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में पदार्पण करने से पहले, कंबोज ने केवल नौ टी20 मैच खेले थे। कंबोज का मुंबई इंडियंस के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पदार्पण काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा, जहां उन्होंने ट्रेविस हेड को बोल्ड कर दिया, लेकिन गेंद नो-बॉल करार दे दी गई। कंबोज ने मुंबई इंडियंस के लिए तीन मैचों में दो विकेट लिए।

गौरतलब है कि, इंडिया बी और इंडिया सी के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ रहा। इंडिया सी ने अपनी पहली पारी में 525 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंडिया बी अपनी पहली पारी में 332 रन बना सकी। दूसरी पारी में इंडिया सी की टीम ने 4 विकेट पर 128 के स्कोर पर पारी घोषित की। लेकिन मैच में रिजल्ट ना आने की वजह से मैच को ड्रॉ घोषित किया गया।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...