Skip to main content

ताजा खबर

‘कोहली को बस अच्छे माइंडसेट में रहने की जरूरत है’ विराट की हालिया फाॅर्म पर हनुमा विहारी

Hanuma Vihari and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की फाॅर्म, हाल के समय में खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में चिंता का विषय बनी हुई है। तो वहीं इस समय बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भी विराट का बल्ला खामोश नजर आया।

बांग्लादेश के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में विराट के बल्ले से पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में सिर्फ 17 रन निकले थे। हालांकि, दूसरी पारी में वह सेट हो चुके थे, लेकिन एक गलत शाॅट की वजह से LBW आउट हो गए।

दूसरी ओर, विराट की फाॅर्म को लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) का बड़ा बयान सामने आया है। विहारी को लगता है कि विराट ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी में शानदार तरह से वापसी करने वाले हैं।

विराट कोहली को लेकर हनुमा विहारी ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही Times Now को दिए एक इंटरव्यू में हनुमा विहारी ने विराट की फाॅर्म को लेकर कहा- मैं इसे महत्वपूर्ण नहीं कहूंगा, विराट कोहली को बस अच्छे माइंडसेट में रहने की जरूरत है। मैं जानता हूं कि उसने पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है।

विहारी ने आगे कहा- वह अपनी निजी प्रतिबद्धताओं के कारण इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में पूरा नहीं खेल पाए। लेकिन कुछ समय बाद टेस्ट में वापिस आने पर, अपनी लय को वापिस हासिल करने और उस मानसिक स्थान को पाने व उस दिनचर्या को वापस पाने में समय लगता है। भारत को विराट की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए, क्योंकि हम जानते हैं कि जब असली टेस्ट आएगा, तो वह टिक जाएंगे।

हनुमा विहारी द्वारा दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विराट की फाॅर्म चिंता का विषय नहीं है। जब समय आएगा तो विराट के बल्ले से रन आसानी से निकलने लगेंगे। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि कोहली बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में जारी दूसरे टेस्ट मैच में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

ZIM vs IND, 1st T20I: India opted to bowl first (image via Fancode) 23 जुलाई 2026 को 3 मैचों की सीरीज के पहले टी20आई में, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने...

जिम्बाब्वे दौरे से पहले वैभव सूर्यवंशी पर कैफ का बड़ा बयान, कहा ‘अभी वह शायद घबराया हुआ हो’

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का मानना है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय थोड़ा दबाव और घबराहट महसूस कर रहे...

कब और कहां खेला जाएगा WTC फाइनल 2027? ईसीबी ने तारीख का किया ऐलान

WTC Final (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने साल 2027 के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने पुष्टि की...

23 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. कब और कहां खेला जाएगा WTC फाइनल 2027? ईसीबी ने तारीख का किया ऐलान इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने साल 2027...