Skip to main content

ताजा खबर

कोलंबो में जमकर चला Jeffrey Vandersay का जादू, दूसरे वनडे में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा

कोलंबो में जमकर चला Jeffrey Vandersay का जादू, दूसरे वनडे में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा

Jeffrey Vandersay (Pic Source-X)

आज यानी 4 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हराया। इस मुकाबले में श्रीलंका की ओर से युवा स्पिनर Jeffrey Vandersay ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल 6 विकेट झटके। Jeffrey Vandersay की फिरकी के आगे भारत के किसी भी बल्लेबाज की एक ना चली।

बता दें, श्रीलंका ने दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 240 रन बनाए। टीम की ओर से कमिन्दु मेंडिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। कमिन्दु मेंडिस के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 30 रनों का योगदान दिया जबकि अविष्का फर्नांडो ने भी 40 रन बनाए।

कप्तान चरिथ असलंका ने 25 रनों का योगदान दिया जबकि Dunith Wellalage ने 39 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 10 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Jeffrey Vandersay की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे भारत के बल्लेबाजों ने घुटने ठेके

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी हुई और कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की शानदार साझेदारी की। कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में पांच चौके और चार छक्के जड़े। शुभमन गिल की बात की जाए तो सलामी बल्लेबाज ने 35 रनों का योगदान दिया।

जैसे ही रोहित शर्मा आउट हुए उसके बाद भारतीय टीम का बल्लेबाजी लाइनअप पूरी तरह से बिखर गया। विराट कोहली एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 14 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे अपना खाता भी नहीं खोल पाए। अक्षर पटेल ने 44 रनों की बहुमूल्य पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। श्रेयस अय्यर भी 7 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

भारत दूसरे वनडे में 208 रन पर ऑलआउट हो गया। श्रीलंका की ओर से Jeffrey Vandersay ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट झटके। उनके अलावा कप्तान चरिथ असलंका ने तीन विकेट अपने नाम किए। तीन मैच की वनडे सीरीज में श्रीलंका 1-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

“डिफेंसिव से आक्रामक हुए रवींद्र जडेजा, अब हर गेंद पर चाहते हैं विकेट”: पुजारा ने की सराहना

Cheteshwar Pujara Highlights Ravindra Jadeja’s Shift to an Aggressive Wicket-Taking Mindset (image via X) पूर्व साथी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के अनुसार, भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट मैचों में अपनी...

‘उसका सेलेक्शन तब नहीं होगा, जब तक वह खुद सेलेक्टर न बन जाए’ शास्त्री की वर्ल्ड कप 2027 टीम पर पूर्व भारतीय का बड़ा बयान 

Ravi Shastri (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम चुनी।...

4 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत नाजुक स्थिति में’ – आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका सीरीज से पहले भारीतय टीम को चेताया चोपड़ा ने...

“मैं इंग्लैंड का हेड कोच बनना जरूर पसंद करूंगा” – बेन स्टोक्स ने भविष्य की योजना पर दिया बड़ा बयान

Ben Stokes Pursuing Level 3 Qualifications with Eye on England Leadership Role (image via X) इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने बताया है कि जब उनका क्रिकेटिंग करियर खत्म...