
Babar Azam (Image Credit- Instagram)
पाकिस्तान टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार के साथ आगाज हुआ है, जहां Babar Azam की कप्तानी वाली ये टीम USA से अपना पहला मैच हार गई। Super Over के जरिए इस मैच का नतीजा आया है, जिसमें USA टीम के आगे पाकिस्तान की एक ना चली और बाबर की सेना ढेर हो गई और उसके बाद कप्तान ने मीडिया को हार का कारण भी बताया।
एक बल्लेबाज बना Babar Azam के लिए सिर दर्द
जी हां, Babar Azam के लिए अब टीम का एक बल्लेबाज सिर दर्द बनता जा रहा है, जहां इस बल्लेबाज का नाम है Azam Khan। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले ही मैच में USA के खिलाफ, Azam Khan गोल्डन डक पर आउट हो गए। जिसके बाद उनके टीम में होने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, साथ ही वो अपनी फिटनेस को लेकर काफी समय से Troll भी होते हुए आए हैं।
हार के बाद डरे हुए नजर आए Babar Azam ने बताया हार का कारण
*Babar Azam बोले- इस हार से काफी निराश हूं, हमने तीनों डिपार्टमेंट में अच्छा नहीं किया।
*मध्यक्रम में स्पिन गेंदबाज विकेट नहीं ले पाए, जिसके बाद प्रेशर हम पर आ गया था-बाबर।
*बाबर ने आगे कहा कि सुपर ओवर में USA की टीम ने काफी ज्यादा शानदार क्रिकेट खेली।
*साथ इस दौरान पाकिस्तान टीम के कप्तान ने हार के लिए बल्लेबाजों को भी दोषी ठहराया।
Babar Azam के इस वीडियो पर डालते हैं एक नजर
A post shared by ICC (@icc)
USA टीम के कप्तान का होश काफी ज्यादा हाई है
A post shared by ICC (@icc)
अगले मैच किस-किस से हैं पाकिस्तान टीम के?
वहीं अब ग्रुप स्टेज मैच में पाकिस्तान टीम को 3 मैच और खेलने हैं, साथ ही पाक टीम के ग्रुप में यूएसए के अलावा टीम इंडिया, आयरलैंड और कनाडा है। पाक टीम का अगला मैच 9 जून को टीम इंडिया से होगा, उसके बाद बाबर की कप्तानी वाली ये टीम 11 जून को कनाड़ा के खिलाफ मैच खेलेगी। वहीं टीम का ग्रुप स्टेज का चौथा और आखिरी मैच आयरलैंड से होगा, जो 16 जून के दिन खेला जाएगा। ऐसे में आगे होने वाले इन मैचों में टीम की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

