Skip to main content

ताजा खबर

‘कुलदीप यादव रेत पर करते थे गेंदबाजी प्रैक्टिस’ पूर्व सहायक कोच ने किया बड़ा खुलासा

Kuldeep Yadav (Image Credit - Twitter X)
Kuldeep Yadav (Image Credit – Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने एशिया कप 2025 में अब तक प्रशंसनीय प्रदर्शन किया है। कुलदीप ने खेले गए दोनों मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने यूएई के खिलाफ पहले मुकाबले में चार विकेट झटकी और आर्च-राइवल पाकिस्तान के खिलाफ तीन महत्वपूर्ण विकेट्स अपने नाम कीं। 

इस बीच, पूर्व भारतीय अस्सिटेंट कोच अभिषेक नायर ने बताया कि कुलदीप यादव अपनी गेंदबाजी में कई समय से सुधार लाने का अभ्यास कर रहे थे और इसी मेहनत का फल उन्हें एशिया कप में मिल रहा है। 39 वर्षीय अभिषेक नायर ने बताया की कुलदीप यादव रेत पर गेंदबाजी करने का अभ्यास करते थे, जिससे उनकी बाॅलिंग स्पीड में काफी सुधार आया है।

कुलदीप की विविधताएँ उनकी सबसे बड़ी खासियत हैं और जिस क्षण से उन्होंने अपनी गति में बदलाव किया है, तब से वे और भी ज्यादा कारगर साबित होने लगे हैं। इसी कारण वे मिडिल ओवर्स में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के हुकुम के इक्के बन चुके हैं।

अभिषेक नायर ने रखा अपना पक्ष

सोनी स्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक नायर ने यह भी बताया कि कुलदीप यादव ने खराब फॉर्म के दौरान अपने बचपन के कोच की काफी सहायता ली। उनका कहना है की कुलदीप ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उनके कोच के उन्हें बचपन से स्पिन गेंदबाजी करते हुए देखा है, इसी वजह से वे उनकी समस्याओं पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे और उनमें सुधार भी कर पाएंगे। भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर की शानदार प्रदर्शन का श्रेय पूर्ण रूप से उनके कोच और स्वयं कुलदीप की लगन को जाता है।  

इस एशिया कप में अब तक कुलदीप ने मात्र दो मैचों में 3.57 की औसत और 5.29 के स्ट्राइक रेट से सात विकेट आपने नाम किए हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने केवल 4.05 की इकॉनमी से रन दिए हैं। कुलदीप फिलहाल इस टूर्नामेंट के लीडिंग विकेट टेकर हैं और उनका अच्छा फॉर्म भारत के लिए आगामी मैचों में बहुत महत्वपूर्ण है। 

আরো ताजा खबर

‘निश्चित तौर पर वर्ल्ड कप जीतेगें’ पाकिस्तान के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत के बाद बोले BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला

Rajeev Shukla (Image Credit- Twitter X) भारत और पाकिस्तान के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि...

T20 World Cup 2026: भारत का अब कब है अगला टी20 वर्ल्ड कप मैच? यहां जाने 

Team India (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दो बार की चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम कमाल का प्रदर्शन करती हुई नजर आई है। टीम ने...

16 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर, भारत ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई भारत और पाकिस्तान के...

IND vs PAK: ईशान किशन ने तोड़ा कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड, लेकिन विराट कोहली से रह गए पीछे

Ishan Kishan (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज...