Skip to main content

ताजा खबर

किसी ने दिखाया जोश तो कोई हुआ इमोशनल, South Africa के ड्रेसिंग रूम का गजब था माहौल

किसी ने दिखाया जोश तो कोई हुआ इमोशनल South Africa के ड्रेसिंग रूम का गजब था माहौल

(Image Credit- Instagram)

South Africa टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गजब का क्रिकेट खेल रही है, साथ ही आलोचना करने वाले लोगों को ये टीम अपने प्रदर्शन से जवाब दे रही है। वहीं अफ्रीका टीम सुपर-8 में भी धाकड़ प्रदर्शन कर रही है, इस बीच टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और ये वीडियो इंग्लैंड के खिलाफ जीतने के बाद का है।

South Africa टीम का विजय रथ तेजी से दौड़ रहा है

जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में South Africa टीम का विजय रथ तेजी से दौड़ रहा है, जहां ये टीम इस मेगा टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। सुपर-8 में अफ्रीका टीम ने श्रीलंका के अलावा नीदरलैंड्स, बांग्लादेश और नेपाल को हराया था, जिसके बाद सुपर-8 में अभी तक साउथ अफ्रीका टीम USA और इंग्लैंड को मात दे चुकी है।

South Africa टीम के ड्रेसिंग रूम का वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

*South Africa बनाम इंग्लैंड के बीच हुआ रोमांचक मैच आखिरी ओवर तक गया था।
*इंग्लैंड के खिलाफ अफ्रीका ने 7 रन से जीता मैच, ड्रेसिंग रूम का नजारा देखने लायक था।
*साउथ अफ्रीका टीम के ड्रेसिंग रूम में कुछ खिलाड़ियों ने दिखाया जोश और गुस्सा।
*तो इस दौरान केशव महाराज हो गए थे इमोशनल, इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो।

गजब नजारा था South Africa टीम के ड्रेसिंग रूम का

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

टीम के फैन्स और खिलाड़ियों की खुशी देखने लायक थी

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

वेस्टइंडीज टीम ने खोला जीत का खाता

दूसरी ओर सुपर-8 में वेस्टइंडीज टीम ने जीत का खाता खोल लिया है, जहां टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए USA को मात दी है। उससे पहले वेस्टइंडीज टीम को सुपर-8 के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जहां इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत की कहानी लिखी थी। धीरे-धीरे अब सेमीफाइनल में जाने की रेस काफी मजेदार हो रही है, अब देखना अहम होगा की अंतिम 4 में कौन-कौन सी टीम जगह बनाती है। वैसे टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल 29 जून के दिन खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

Harry Brook (Image Credit- Twitter X) हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने जब से व्हाइट बाॅल क्रिकेट में इंग्लैंड टीम की कमान संभाली है, तब से वह अलग तरह की फाॅर्म...

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”

Greg Chappell and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल के...

NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन

NZ vs IND 2026, 1st T20I (image via getty) 22 अक्टूबर, गुरुवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड...

22 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन 22 अक्टूबर, गुरुवार...