Skip to main content

ताजा खबर

India tour of South Africa : नवंबर में साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, CSA ने शेड्यूल किया जारी

Team India (Pic Source-X)

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम काफी व्यस्त रहने वाली है। टीम इंडिया जुलाई में पहले जिम्बाब्वे फिर श्रीलंका दौरे पर जाएगी। इसके बाद सितंबर में बांग्लादेश के साथ सीरीज और अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलना है।

वहीं अब साउथ अफ्रीका ने हाल ही में भारत के साथ सीरीज की घोषणा की है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने ऐलान किया है कि टीम इंडिया नवंबर 2024 में चार मैचों की टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। यह दौरा न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद और ऑस्ट्रेलिया टूर से पहले होगा। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से टेस्ट सीरीज होने वाली है।

CSA ने 21 जून को शेड्यूल जारी किया, जिसके मुताबिक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मैच 8 नवंबर को डरबन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी-20 10 नवंबर को गकेबरहा में, तीसरा 13 नवंबर को सेंचुरियन में और चौथा टी-20 मुकाबला 15 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

सीएसए ने ट्वीट करते हुए लिखा, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को एक और रोमांचक केएफसी टी20 इंटरनेशनल (टी20I) सीरीज के शेड्यूल की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है, जिसमें भारत नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा।

CSA AND BCCI ANNOUNCE UPCOMING SERIES

Cricket South Africa (CSA) and the Board of Control for Cricket in India (BCCI) are delighted to confirm the scheduling of yet another thrilling KFC T20 International (T20I) series, which will see India traveling to South Africa in November… pic.twitter.com/6xn8AkpK51

— Proteas Men (@ProteasMenCSA) June 21, 2024

 

ये रहा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20I सीरीज शेड्यूल

पहला T20I- शुक्रवार, 8 नवंबर, हॉलीवुडबेट्स किंग्समीड स्टेडियम, डरबन
दूसरा T20I- रविवार, 10 नवंबर, डैफाबेट सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा
तीसरा T20I- बुधवार, 13 नवंबर, सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन
चौथा T20I- शुक्रवार, 15 नवंबर, डीपी वर्ल्ड वांडरर्स, जोहान्सबर्ग

हाल ही में भारत ने की थी 2024-25 घरेलू सीजन की घोषणा

इससे पहले भारतीय टीम ने 2024-25 के लिए घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी किया। इसके मुताबिक भारत सितंबर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करेगा। इसके बाद अक्टूबर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा, जबकि 2025 की शुरुआत में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

আরো ताजा खबर

हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

Harry Brook (Image Credit- Twitter X) हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने जब से व्हाइट बाॅल क्रिकेट में इंग्लैंड टीम की कमान संभाली है, तब से वह अलग तरह की फाॅर्म...

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”

Greg Chappell and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल के...

NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन

NZ vs IND 2026, 1st T20I (image via getty) 22 अक्टूबर, गुरुवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड...

22 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन 22 अक्टूबर, गुरुवार...