Skip to main content

ताजा खबर

काबुल हमले में 400 अफगानियों की मौत के बाद राशिद खान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान पर लगाया ‘वाॅर क्राइम’ का आरोप

काबुल हमले में 400 अफगानियों की मौत के बाद राशिद खान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान पर लगाया ‘वाॅर क्राइम’ का आरोप

Rashid Khan and Mohammad Nabi (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने काबुल में एयरस्ट्राइक में मारे गए लोगों को लेकर पाकिस्तानी की घोर निंदा की और इसे वाॅर क्राइम बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कल 16 मार्च को देर रात काबुल में पाकिस्तानी मिलिट्री ने एयरस्ट्राइक की, जिसमें काबुल स्थित अस्पताल, शिक्षा संस्थान और रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया गया। इस स्ट्राइक में अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के अनुसार 400 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं और 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

दूसरी ओर, राशिद काबुल में आम नागरिकों की मौत की खबरों से बेहद दुखी हैं और उनके अनुसार जानबूझकर या अनजाने में भी आम नागरिकों के घरों, शिक्षण संस्थानों या चिकित्सा सुविधाओं को निशाना बनाना वाॅर क्राइम है। उनका मानना ​​है कि हालिया हवाई हमले केवल विभाजन और नफरत को ही बढ़ावा देंगे।

राशिद खान और मोहम्मद नबी की प्रतिक्रिया

काबुल एयरस्ट्राइक के बाद, आज 17 मार्च को राशिद खान ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा- काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमलों के परिणामस्वरूप नागरिकों की हुई मौतों की ताजा खबरों से मैं बेहद दुखी हूँ। जानबूझकर या अनजाने में नागरिकों के घरों, शिक्षण संस्थानों या चिकित्सा सुविधाओं को निशाना बनाना वाॅर क्राइम है।

विशेष रूप से रमजान के पवित्र महीने के दौरान मानव जीवन के प्रति घोर उपेक्षा घृणित और बेहद चिंताजनक है। इससे केवल विभाजन और घृणा ही बढ़ेगी। मैं संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवाधिकार एजेंसियों से इस नवीनतम अत्याचार की गहन जांच करने और दोषियों को जवाबदेह ठहराने का आह्वान करता हूँ।

इसके अलावा मोहम्मद नबी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए एक्स पर कहा- आज रात काबुल में एक अस्पताल में उम्मीद की किरण मिट गई। इलाज के लिए आए युवकों को पाकिस्तानी सैन्य शासन द्वारा किए गए बम विस्फोट में मार दिया गया। माताएं अस्पताल के द्वार पर अपने बेटों के नाम पुकारती रहीं। रमजान की 28वीं रात को उनकी जान चली गई।

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...