Skip to main content

ताजा खबर

काफी खुश हूं कि मुझे यह मौका मिल रहा है: देवदत्त पडिक्कल आगामी BGT 2024-25 के शुरू होने से पहले टीम इंडिया में हुए शामिल

Devdutt Paddikal (Pic Source-X)

बेहतरीन बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। बता दें कि, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। टीम इंडिया की ओर से पहले टेस्ट मैच से पहले शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं और उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। टीम इंडिया की ओर से उन्होंने सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला है जिसमें देवदत्त पडिक्कल ने 65 रन बनाए हैं। अब आगामी टेस्ट सीरीज में यह युवा बल्लेबाज अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगा।

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देवदत्त पडिक्कल अपने ग्रुप के साथ अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रेनिंग के दौरान वो काफी उत्साहित थे।

यह रही वीडियो:

Devdutt Padikkal has joined the #TeamIndia squad.🙌

The left-handed batter shares his experience and excitement of training with the group ahead of the first Test of the Border-Gavaskar Trophy👌👌#AUSvIND | @devdpd07 pic.twitter.com/KxFrbIPMwS

— BCCI (@BCCI) November 21, 2024

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा अनुपलब्ध है और उनकी जगह टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आएंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में टीम इंडिया के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। रोहित शर्मा की अनुपलब्धता में पहले टेस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को जबरदस्त बल्लेबाजी करने की बेहद जरूरत है।

ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो टीम भी आगामी टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में हराना इतना आसान नहीं है और यह बात इंडिया भी काफी अच्छी तरह से जानती है। हालांकि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को इससे पहले दो टेस्ट सीरीज में मात दी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अगर टीम इंडिया को जगह बनाना है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज में कम से कम चार मैच जीतने होंगे। मेजबान के लिए भी टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज को जीतना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...