Skip to main content

ताजा खबर

कल तक श्रीजेश था और अब….: दिग्गज खिलाड़ी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के नए गोलकीपर के विकल्प को लेकर किया बड़ा खुलासा

कल तक श्रीजेश था और अब….: दिग्गज खिलाड़ी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के नए गोलकीपर के विकल्प को लेकर किया बड़ा खुलासा

Sachin Tendulkar and PR Sreejesh (Pic Source-X)

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस पूरे इवेंट में भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपना काम काफी अच्छी तरह से निभाया और तमाम फैंस का दिल जीत लिया। यही नहीं स्पेन के खिलाफ खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच के बाद पीआर श्रीजेश ने हॉकी से संन्यास ले लिया है।

हाल ही में उन्होंने यह कहा कि पीआर श्रीजेश कल तक था और आने वाले समय में उनकी जगह कोई और लेगा और खेल में यह सब होता रहता है। बता दें, पीआर श्रीजेश की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है और ऐसे कई खिलाड़ी है जो उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।

PTI के मुताबिक पीआर श्रीजेश ने कहा कि, ‘सचिन तेंदुलकर वहां थे और अब उनकी जगह विराट कोहली है। इसके बाद कोई उनकी जगह भी कल जरूर लेगा। ऐसे ही कल तक यहां पीआर श्रीजेश थे और कल उनकी जगह कोई और हॉकी टीम की गोलकीपिंग करता हुआ नजर आएगा।’

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया

भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल के मैच में स्पेन के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच को 2-1 से अपने नाम किया था। इस मैच के अगले ही दिन पीआर श्रीजेश को जूनियर पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि श्रीजेश जूनियर इंडिया टीम के कोच बनने के लिए तैयार हैं। श्रीजेश ने कहा, मुझे अभी प्रस्ताव मिला है। मैंने भोला सर से बात की है। अब बस घर वापस जाने, अपने परिवार से बात करने और कोई फैसला लेने का समय आ गया है।

श्रीजेश को इस नई भूमिका में देखने के लिए तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जूनियर हॉकी टीम भी इस बात से काफी खुश होगी कि अब उन्हें श्रीजेश से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। दिग्गज गोलकीपर भी मुख्य कोच की भूमिका को काफी अच्छी तरह से निभाना चाहेंगे। पेरिस ओलंपिक 2024 के खत्म होने के बाद श्रीजेश ने यह भी कहा था कि ओलंपिक में खेलना बहुत ही मुश्किल होता है और सभी खिलाड़ियों के ऊपर काफी दबाव होता है। हमें आने वाले खिलाड़ियों को इसके लिए तैयार करना बेहद जरूरी है ताकि उनके लिए काम और भी आसान हो जाए।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...