Skip to main content

ताजा खबर

कमेंटेटर ने नेपाली क्रिकेटर के खिलाफ की नस्लीय टिप्पणी, क्रिकेट कनाडा ने सोशल मीडिया के जरिए मांगी सभी लोगों से माफी

Cricket Canada (Pic Source-X)

8 अक्टूबर को काठमांडू में नेपाल और कनाडा की हाई-परफार्मेंस टीम के बीच एक शानदार मुकाबला खेला गया था। इस मैच के दौरान एक क्रिकेट कमेंटेटर ने नेपाली खिलाड़ी को लेकर कमेंट्री के दौरान कुछ ऐसा बोल दिया जिसको सुन सभी लोग हैरान रह गए।

इसी मामले को लेकर क्रिकेट कनाडा ने आज यानी 12 अक्टूबर को नेपाल के लोगों से और साथ ही राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए माफी मांगी है। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान एक कॉमेंटेटर ने नेपाली लहजे के साथ हिंदी बोलने की कोशिश की और क्रिकेटर को सुरक्षा गार्ड का जिक्र करते हुए बोला ‘ओह साहब जी’।’ इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है और तमाम लोगों ने कॉमेंटेटर की आलोचना की है।

हालांकि क्रिकेट कनाडा ने माफी मांगते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ‘हमने उन कमेंटेटर के ऊपर कड़ा एक्शन लिया है। हम सभी लोगों से सबके सामने माफी मांगना चाहते हैं। यह क्रिकेट कनाडा का मन नहीं है और उन्होंने जो कुछ भी नेपाली खिलाड़ी के लिए बोला वो बहुत ही गलत था। ऐसे कमेंट ना तो खेल में और ना ही हमारे राज्य में किए जाते हैं। इससे काफी लोगों को दिक्कत हुई है और हम उसके लिए क्षमा चाहते हैं।’

यह रही वीडियो:

What the hell is this? @canadiancricket
Blatant racist remarks being aired live !
Who are the commentators ?
This is wrong at so many levels.@CricketNep @ICC @paras77 @SubasTheOne_ @MaharjanSamraat pic.twitter.com/p2SKk5wAyU

— Samaya📀 (@Samaya290) October 9, 2024

Dear @CricketNep, @NepalsRhinoArmy
and all the die hard fans from the beautiful country of Nepal:

माफ गर्नुहोस् from the bottom of my heart!Please be kind and don’t hate me for this!We are humans and we make mistakes in life, I would take this as a learning to do better!🙏 pic.twitter.com/uFgw4tDAKf

— Commentator_VenuRaj (@CommentatorVr) October 9, 2024

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नेपाल टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस का दिल जीता था। उन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका और कई बड़ी टीमों को कड़ी टक्कर दी थी। नेपाल टीम अब USA के खिलाफ Dallas में तीन मैच की टी20 सीरीज खेलेगी और इसे अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

इन दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच 19 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। नेपाल के खिलाड़ियों की बात की जाए तो उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया है और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यही नहीं इन खिलाड़ियों की कई लोगों ने जमकर प्रशंसा भी की है। अब सभी खिलाड़ियों की निगाहें USA के खिलाफ होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज पर होगी।

আরো ताजा खबर

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...