Skip to main content

ताजा खबर

कप्तान रोहित को Mohammed Shami की बहुत चिंता है, दे डाला गेंदबाज की वापसी पर बड़ा बयान

Rohit And Mohammed Shami (Photo Source: Instagram)

Mohammed Shami को टीम इंडिया से खेले 1 साल से ज्यादा का समय हो गया है, सभी को उम्मीद थी की BGT के जरिए वो भारतीय टीम में वापसी करेंगे। लेकिन अभी तक ऐसा कुछ होता हुआ नजर नहीं आया है, इस बीच पिंक बॉल टेस्ट मैच हारने ने के बाद कप्तान रोहित ने शमी को लेकर बात की और एक बड़ा बयान दिया।

Mohammed Shami को लेकर कप्तान रोहित ये क्या बोल गए?

पिंक बॉल टेस्ट मैच हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा मीडिया के सवालों का सामना कर रहे थे, इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे शमी की वापसी पर सवाल किया था। उस सवाल पर रोहित ने कहा कि- शमी के लिए टीम के दरवाजे खुले हैं,  हम उन पर नजर बनाए रखे हुए हैं। आगे रोहित ने कहा कि- लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलते हुए शमी के घुटने में फिर से सूजन आ गई थी,  जिसने उनकी टेस्ट क्रिकेट में वापसी की तैयारियों में बाधा डाली है और हमें शमी को लेकर काफी ध्यान रखना होगा चीजों का। साथ ही हिटमैन ने कहा कि-हम नहीं चाहते कि वो यहां खेलने आए और फिर से उनको कुछ हो जाए, इसलिए उनका 100 प्रतिशत फिट होना जरूरी है.। मीडिया को रोहित ने ये भी बोलो कि- शमी ने लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला हैं, ऐसे में उन पर वापसी का प्रेशर बनाना सही नहीं होगा और एक प्रोफेशनल टीम उन पर नजर रखे हुए है।

कप्तान रोहित ने इस वीडियो में की Mohammed Shami को लेकर बात

ROHIT SHARMA TALKING ABOUT THE RETURN OF SHAMI:

– Waiting for Shami show in BGT 🤞 pic.twitter.com/sIF6raXGcQ

— Johns. (@CricCrazyJohns) December 8, 2024

Shami ने किस टीम के खिलाफ खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच?

*Mohammed Shami ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2023 नवंबर में खेला था।
*वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था शमी का आखिरी इंटरनेशनल मैच।
*उसके बाद शमी ने करवाई थी अपने टखने की सर्जरी, कई महीनों से थे NCA में।
* NCA में अपनी फिटनेस पर किया काम, फिर खेला बंगाल टीम से घरेलू क्रिकेट।

घरेलू क्रिकेट में अपना दम दिखाया था शमी ने

जी हां, शमी ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में वापसी की है, जहां पहले उन्होंने मध्यप्रदेश के खिलाफ एक रणजी ट्रॉफी मैच खेला था। उसके उन्होंने बंगाल टीम के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली है।

हाल ही में ये पोस्ट शेयर किया था शमी ने सोशल मीडिया पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

আরো ताजा खबर

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं टर्बनेटर हरभजन सिंह? आज मना रहे हैं अपना 46वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई

A Look at Harbhajan Singh’s ₹70 Crore Net Worth, Luxury Homes, and Love Story (image via X) भारत के पूर्व स्पिनर और 2011 व 2007 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम...

3 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: मैनचेस्टर में क्या हैं भारत के टी20 रिकाॅर्ड्स? यहां जानें भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर...

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में क्या सैमसन की जगह खेलेंगे सूर्यवंशी? कुछ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग 11

Vaibhav Sooryavanshi Sanju Samson (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका। चेस्टर-ले-स्ट्रीट में...

ENG vs IND: क्या मैनचेस्टर में भी पड़ेगी खराब मौसम की मार? दूसरे T20I से पहले जानें वेदर अपडेट

ENG vs IND 2026, 2nd T20I – Old Trafford, Manchester weather forecast (image via X) चेस्टर-ले-स्ट्रीट में पहला टी20आई मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद, भारत और...