Skip to main content

ताजा खबर

कठिन समय में विनोद कांबली की मदद लिए आगे आई 1983 वर्ल्ड विजेता टीम, सुनील गावस्कर ने कहा- वो हमारे…

कठिन समय में विनोद कांबली की मदद लिए आगे आई 1983 वर्ल्ड विजेता टीम, सुनील गावस्कर ने कहा- वो हमारे…

Vinod Kambli and Sunil Gavaskar (Image Credit- Twitter X)

एक समय पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से भी प्रतिभावान खिलाड़ी कहे जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli), इन दिनों जिंदगी के अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। हाल में ही उनकी कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

इस वीडियो में कांबली वित्तीय तौर पर काफी कमजोर नजर आए। तो वहीं जब वह अपने पूर्व कोच रमाकांत आचरेकर के मुंबई के शिवाजी पार्क में बने मेमोरियल के उद्घाटन में पहुंचे, तो उन्हें सचिन के साथ हाथ पकड़कर कुछ बात करते हुए देखा गया। लेकिन इस दौरान सचिन कांबली से अपना हाथ छुड़ाकर उस प्रोग्राम में किसी और जगह बैठ गए।

दूसरी ओर, अब इन दिनों खस्ता वित्तीय हालत से गुजर रहे विनोद कांबली की, 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम ने मदद करने का फैसला किया है। बता दें कि उस विजेता टीम का हिस्सा रहे पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने इसकी पुष्टि भी की है।

इसके अलावा बीते दिनों में टीम के कप्तान कपिल देव ने भी इसके संकेत दिए थे, वे कांबली की मदद करना चाहते हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से विनोद कांबली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

Sunil Gavaskar ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- 1983 की टीम युवा खिलाड़ियों के प्रति बहुत सचेत है। हम उन क्रिकेटरों का ख्याल रखना चाहते हैं, जो किस्मत के साथ संघर्ष कर रहे हैं। मेरे लिए वो हमारे पोते की तरह हैं। अगर आप उनकी उम्र देखें, तो वो कुछ तो मेरे बेटे जैसे हैं।

हम सभी बहुत चिंतित रहते हैं, खासकर जब किस्मत उनका साथ नहीं छोड़ती। मुझे मदद शब्द पसंद नहीं है, लेकिन 1983 टीम जो करना चाहती है वो उसकी देखभाल है। हम विनोद कांबली की देखभाल करना चाहते हैं और उन्हें अपने पैरों पर वापस खड़ा होने में मदद करना चाहते हैं।

আরো ताजा खबर

GT vs PBKS, Top 10 Memes: गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs PBKS: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 46वें मैच में, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में, गुजरात...

IPL 2026: RR की 1.65 अरब डॉलर की मालिकाना डील पर मंडरा रहा है कानूनी संकट, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Rajasthan Royals’ new deal could face legal troubles from Kal Somani-led consortium (image via X) राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में हुए बड़े बदलाव की इंक अभी ठीक...

चोटिल Nat Sciver-Brunt न्यूजीलैंड के ODI मैचों से बाहर, विश्व कप से पहले इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका

Nat Sciver-Brunt ruled out of ODI series vs New Zealand (image via getty) इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट पिंडली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड महिला टीम के...

शुभमन गिल की होने वाली है शादी? गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने शरमाते हुए दिया जवाब

IPL 2026: Danny Morrison and Shubman Gill (image via X) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को अचानक एक सवाल पूछकर चौंका दिया।...