Skip to main content

ताजा खबर

और लंबा चल सकता है Jasprit Bumrah का ब्रेक, बांग्लादेश सीरीज में भी तेज गेंदबाज का खेलना हुआ मुश्किल

और लंबा चल सकता है Jasprit Bumrah का ब्रेक, बांग्लादेश सीरीज में भी तेज गेंदबाज का खेलना हुआ मुश्किल

Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)

भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिलहाल क्रिकेटिंग एक्शन से दूर हैं। बुमराह ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के रूप में खेला था। उसके बाद जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ हुए सीरीज के लिए उन्हें आराम दिया गया था ताकि उनका वर्कलोड मैनेज हो सके। हालांकि, बुमराह का ब्रेक और भी लंबा चल सकता है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बुमराह को आगामी बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में भी आराम दिया जा सकता है। टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल और बांग्लादेश सीरीज के शुरू होने के बीच लगभग तीन महीने (81 दिन ) का वक्त है। लेकिन खबर ये आ रही है कि सेलेक्टर्स बुमराह को इस सीरीज में भी आराम देने पर विचार कर रहे हैं।

Jasprit Bumrah को फिर से दिए जा सकता है आराम

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सिलेक्टर्स को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए स्पिन के अनुकूल पिच की उम्मीद है। ऐसे में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बुमराह को आराम दिए जा सकता है। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हो सकती है। शमी चोटिल होने के कारण वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से भारतीय टीम से बाहर हैं। उनका फरवरी में एड़ी का ऑपरेशन हुआ था।

ऐसे में अगर बुमराह को आराम दिया जाता है तो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी तेज गेंदबाजी अटैक की अगुवाई करेंगे। भारत के हेड कोच गौतम गंभीर कह चुके हैं कि बुमराह एक बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं और उनका सावधानी से इस्तेमाल करना होगा। गंभीर ने कहा था कि बुमराह को कोई भी अपनी टीम में चाहेगा। आप चाहते हैं कि वह महत्वपूर्ण मैच खेलें लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट जरूरी है।

बता दें कि बुमराह का जिस तरह का गेंदबाजी एक्शन है, उसके चलते चोटिल होने की काफी संभावना रहती है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है। आपको बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ भारत को दो टेस्ट मैच खेलना है, जिसका आगाज 19 सितंबर से होने वाला है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...