
Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)
भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिलहाल क्रिकेटिंग एक्शन से दूर हैं। बुमराह ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के रूप में खेला था। उसके बाद जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ हुए सीरीज के लिए उन्हें आराम दिया गया था ताकि उनका वर्कलोड मैनेज हो सके। हालांकि, बुमराह का ब्रेक और भी लंबा चल सकता है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बुमराह को आगामी बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में भी आराम दिया जा सकता है। टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल और बांग्लादेश सीरीज के शुरू होने के बीच लगभग तीन महीने (81 दिन ) का वक्त है। लेकिन खबर ये आ रही है कि सेलेक्टर्स बुमराह को इस सीरीज में भी आराम देने पर विचार कर रहे हैं।
Jasprit Bumrah को फिर से दिए जा सकता है आराम
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सिलेक्टर्स को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए स्पिन के अनुकूल पिच की उम्मीद है। ऐसे में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बुमराह को आराम दिए जा सकता है। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हो सकती है। शमी चोटिल होने के कारण वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से भारतीय टीम से बाहर हैं। उनका फरवरी में एड़ी का ऑपरेशन हुआ था।
ऐसे में अगर बुमराह को आराम दिया जाता है तो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी तेज गेंदबाजी अटैक की अगुवाई करेंगे। भारत के हेड कोच गौतम गंभीर कह चुके हैं कि बुमराह एक बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं और उनका सावधानी से इस्तेमाल करना होगा। गंभीर ने कहा था कि बुमराह को कोई भी अपनी टीम में चाहेगा। आप चाहते हैं कि वह महत्वपूर्ण मैच खेलें लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट जरूरी है।
बता दें कि बुमराह का जिस तरह का गेंदबाजी एक्शन है, उसके चलते चोटिल होने की काफी संभावना रहती है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है। आपको बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ भारत को दो टेस्ट मैच खेलना है, जिसका आगाज 19 सितंबर से होने वाला है।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

