Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया में अब तक इस तरह से आउट हुए हैं Virat Kohli, आंकड़ों के जरिए जानें पूरी डिटेल्स-

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट की पहली पारी में 12 गेंदें खेलकर 5 रन पर आउट हुए। वह पारी के 17वें ओवर में जोश हेजलवुड का शिकार बने। हेजलवुड ने थोड़ी बैक ऑफ लेंथ डाली थी, विराट गेंद को खेलना नहीं चाहते थे लेकिन अतिरिक्त उछाल के चलते गेंद बल्ले पर लगी और स्लिप में उस्मान ख्वाजा ने एक आसान सा कैच पकड़ा। हेजलवुड ने विराट को इंटरनेशनल क्रिकेट में 10वें और टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार आउट किया।

कोहली इससे पहले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले ही मैच में विराट का ऐसा प्रदर्शन देख फैंस की टेंशन बढ़ गई है। इस बीच, आइए आपको आंकड़ों के जरिए ऑस्ट्रेलिया में अब तक के विराट कोहली (Virat Kohli) के डिस्मिसल के बारे में बताते हैं-

ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार 2012 में LBW आउट हुए थे Virat Kohli

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रेंट कोपलैंड ने विराट कोहली (Virat Kohli) के खराब फॉर्म के कारण आउट होने के पैटर्न का विश्लेषण किया। उन्होंने बताया कि, कोहली को अक्सर LBW या क्लीन बोल्ड होने के बजाय आउट होने के दूसरे तरीकों से आउट किया जाता था। यह पता चला कि, पिछली बार जब कोहली को LBW के जरिए आउट किया गया था, तब उन्होंने 2,037 गेंदों का सामना किया था, जबकि वे 1,578 गेंदों का सामना करने से पहले क्लीन बोल्ड हो गए थे।

Wisden के अनुसार विराट को LBW आउट करने वाले आखिरी गेंदबाज 2012 के पर्थ टेस्ट में बेन हिल्फेनहॉस थे, जबकि मिचेल जॉनसन ने उन्हें 2014 के ब्रिस्बेन टेस्ट में बोल्ड किया था। तब से, वह ऑस्ट्रेलिया में 14 में से 13 मौकों पर कैच आउट हुए हैं, जबकि 2020 में एडिलेड में खेले गए टेस्ट के दौरान एक बार रन आउट हुए।

विराट कोहली (Virat Kohli) गेंद को पुल करने में अच्छे हैं, जिसके चलते ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उनके खिलाफ शायद ही कभी बॉडीलाइन गेंदबाजी की कोशिश की हो। पिछले दौरों में ऑस्ट्रेलिया ने केवल 6 प्रतिशत गेंदें स्टंप लाइन में फेंकी थीं। बाकी 94 प्रतिशत गेंदें स्टंप के बाहर रखी गईं।

ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली आखिरी 10 बार इस तरह से हुए हैं आउट

वेन्यू
साल
आउट होने का तरीका
फील्डिंग पोजिशिन
पर्थ
2024*
कैच आउट
स्लिप
एडिलेड
2020
कैच आउट
गली
एडिलेड
2020
रन आउट
_______
सिडनी
2019
कैच आउट
विकेटकीपर
मेलबर्न
2018
कैच आउट
लेग गली
मेलबर्न
2018
कैच आउट
थर्ड मैच
पर्थ
2018
कैच आउट
स्लिप
पर्थ
2018
कैच आउट
स्लिप
एडिलेड
2018
कैच आउट
शॉर्ट लेग
एडिलेड
2018
कैच आउट
गली

আরো ताजा खबर

‘अच्छी संभावना है’ अश्विन ने एमएस धोनी के SRH के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने का संकेत दिया

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी...

IPL 2026: ‘घरेलू मैदान क्यों बदले जा रहे हैं?’ रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स के मालिकों से पूछा तीखा सवाल

IPL 2026 Ravichandran Ashwin Punjab (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम ने शुरुआत में लगातार सात मैचों तक...

IPL 2026, Match 62: DC बनाम RR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

DC vs RR (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 62 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स से होने वाला है। बता दें...

Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए की टीम की घोषणा

Pakistan Women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने आज 16 मई, शनिवार को 12 जून से यूके में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20...