Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया दौरे में व्हाइट बॉल सीरीज में इंडिया A टीम की ओर से इन तीन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से जीता सभी का दिल

इंडिया A महिला टीम इस समय मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। इंडिया A टीम के लिए इस सीरीज का व्हाइट बॉल लेग काफी शानदार तरीके से अंत हुआ। टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 171 रनों से हराया।

बता दें, इस दौरे की शुरुआत तीन मैच की टी20 सीरीज से हुई थी। यह तीनों ही टी20 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किए और इस सीरीज को 3-0 से क्लीनस्वीप किया। वनडे सीरीज में मेजबान ने शुरुआत काफी अच्छी की और पहला मैच चार विकेट से जीता। यही नहीं उन्होंने दूसरे मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया।

इंडिया A टीम ने काफी अच्छी वापसी की और तीसरे मुकाबले को अपने नाम किया। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं तीन ऐसी खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने व्हाइट बॉल लेग में इंडिया A टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया।

3- प्रिया मिश्रा

ऑस्ट्रेलिया दौरे में व्हाइट बॉल सीरीज में इंडिया A टीम की ओर से इन तीन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से जीता सभी का दिल

Priya Mishra (Pic SOurce-X)

प्रिया मिश्रा ने इंडिया A की ओर से अंतिम वनडे में भाग लिया। उन्होंने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया A ने 9 विकेट खोकर 243 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम 72 रन पर ऑलआउट हो गई।

प्रिया मिश्रा ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। उन्होंने इस मैच में 14 रन देकर 5 विकेट झटके। सिर्फ एक मैच खेलने के बावजूद प्रिया मिश्रा इस सीरीज की तीसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रही।

2- प्रिया पुनिया

ऑस्ट्रेलिया दौरे में व्हाइट बॉल सीरीज में इंडिया A टीम की ओर से इन तीन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से जीता सभी का दिल

Priya Punia. (Photo Source: Twitter)

भले ही टी20 सीरीज में इंडिया A टीम को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम की ओर से प्रिया पुनिया ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। वो इस सीरीज में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज और भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रही।

प्रिया पुनिया ने तीन पारी में 38 के ऊपर के औसत से 116 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जहां एक तरफ इंडिया A की बाकी खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं प्रिया पुनिया ने 59 गेंदों में 76 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। हालांकि वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही।

1- राघवी बिष्ट

ऑस्ट्रेलिया दौरे में व्हाइट बॉल सीरीज में इंडिया A टीम की ओर से इन तीन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से जीता सभी का दिल

Raghavi Bisht (Pic Source-X)

राघवी बिष्ट ने व्हाइट बॉल लेग में इंडिया A की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया। राघवी बिष्ट ने तीन पारी में 68.33 के औसत से 205 रन बनाए। उन्होंने तीनों ही मैच में अर्धशतक जड़े। पहले वनडे में इस युवा खिलाड़ी ने 82 रनों की पारी खेली जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 70 रन का योगदान दिया।

तीसरे मैच में भी राघवी बिष्ट ने धुआंधार पारी खेलते हुए 53 रन बनाए। इस युवा खिलाड़ी की तमाम लोगों ने काफी प्रशंसा की है।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...