Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया के लिए पैसों के मामले में Ashes बड़ा है या Border Gavaskar Trophy सीरीज? जानें

ऑस्ट्रेलिया के लिए पैसों के मामले में Ashes बड़ा है या Border Gavaskar Trophy सीरीज? जानें

Australia Cricket Team (Image Source: X)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) के प्रमुख निक हॉकले ने बताया है कि एशेज (Ashes) और बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) सीरीज का व्यावसायिक मूल्य (Commercial  Value) समान हो चुका है। नवंबर में होने वाली सीरीज के बावजूद, सीए प्रमुख ने बताया कि अभी से ही टिकटों की बिक्री में तेजी से वृद्धि हो रही है।

गौरतलब है कि, एशेज के साथ ऑस्ट्रेलिया का बहुत बड़ा इतिहास जुड़ा हुआ है। इस बीच, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज पिछले कुछ सालों में सबसे रोमांचक सीरीज बन गई है। इस साल के अंत में होने वाली सीरीज और भी बड़ी होगी क्योंकि भारत ने पिछली दो सीरीज ऑस्ट्रेलिया में जीती हैं।

बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह मौजूदा 2024-2025 क्रिकेट सीज़न की समाप्ति के बाद पद छोड़ देंगे। इस बीच हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए हॉकले ने कहा:

“बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और एशेज दोनों ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कैलेंडर के बड़े दौरे हैं और व्यावसायिक दृष्टि से काफी हद तक एक समान हैं, क्योंकि दोनों मेगा सीरीज ने के लिए फैंस की शानदार भीड़ लगी रहती है और टीवी पर देखने वाले दर्शकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। भारत से टिकटों की बिक्री पहले से ही पिछली गैर- कोविड श्रृंखलाओं की तुलना में छह गुना अधिक है।”

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी 

दोनों टीमें 1991-92 के बाद से पहली बार पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। इसपर CA प्रमुख ने कहा कि यह एक दिलचस्प सीरीज होगी, क्योंकि हर पिच और ग्राउंड का व्यवहार अलग- अलग है। उन्होंने आगे कहा:

“ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों में से प्रत्येक की अपनी अनूठी पिच विशेषताएं और स्थितियां हैं, जो इस श्रृंखला को इतना दिलचस्प बनाती हैं, जिसमें हाल के वर्षों में दिन-रात्रि टेस्ट की शुरुआत भी शामिल है।”

यह सीरीज 22 नवंबर को पर्थ में शुरू होगी। बाकी टेस्ट एडिलेड, ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया में खेली गई पिछली दो सीरीज भारत ने 2-1 से जीती थीं। रोहित शर्मा एंड कंपनी ने पिछली सीरीज भी अपने घरेलू मैदान पर जीती थी। एडिलेड दिसंबर में श्रृंखला के एकमात्र डे/नाइट टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...