Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया की ‘A’ टीमों के बीच 7 अगस्त से शुरू हो रही मल्टी फॉर्मेट सीरीज, पूरे शेड्यूल के बारे में जाने यहां

Australia Women (AUS-W) and India Women (IND-W) (Photo Source: Twitter)

इंडिया महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला ‘A’ टीमों के बीच आगामी मल्टी फॉर्मेट सीरीज में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। बता दें, इस सीरीज की शुरुआत टी20 फॉर्मेट से होगी और फिर दोनों टीमों के बीच वनडे और चार दिनों का टेस्ट मैच खेला जाएगा।

जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया ‘A’ टीम की कप्तानी ताहलिया मैकग्राथ करेंगी, वहीं इंडिया ‘A’ टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी मिन्नू मणि को सौंपी गई है। इंडिया ‘A’ टीम में शबनम शकील को भी शामिल किया गया है, लेकिन वो अभी पूरी तरह से फिट नहीं है। स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में साइमा ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है।

इस मल्टी फॉर्मेट सीरीज की शुरुआत 7 अगस्त से हो रही है और दोनों टीमों के बीच चार दिनों के टेस्ट मैच की शुरुआत 22 अगस्त से गोल्ड कोस्ट जिला क्रिकेट क्लब में होगी। तमाम क्रिकेट फैंस के लिए यह अच्छी खबर है कि इस मल्टी फॉर्मेट सीरीज के सभी मुकाबले www.cricket.com.au और CA Live ऐप पर लाइवस्ट्रीम होंगे और साथ ही Kayo पर भी इनका कवरेज होगा।

यह है इस मल्टी फॉर्मेट सीरीज का शेड्यूल

बता दें, तीन मैचों की टी20 सीरीज 7 अगस्त से शुरू हो रही है और इसका अंतिम मैच 11 अगस्त को खेला जाएगा। यह तीनों ही मुकाबले एलन बॉर्डर फील्ड पर खेले जाएंगे। इसके बाद तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 अगस्त से होगी और इसका अंतिम मुकाबला 18 अगस्त को खेला जाएगा। यह तीनों ही मैच Mackay के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले जाएंगे। 22 अगस्त से 25 अगस्त तक चार दिनों का एकमात्र यूथ टेस्ट खेला जाएगा।

यहां देखिए दोनों टीमों का स्क्वॉड:

ऑस्ट्रेलिया ‘A’:

मैटलान ब्राउन, मैडी डार्क, सोफी डे, निकोल फाल्टम (विकेटकीपर), टेस फ्लिंटॉफ, किम गर्थ, चार्ली नॉट (उपकप्तान), केटी मैक, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), ग्रेस पार्सन्स, कर्टनी सिप्पेल, टायला व्लामिंक, ताहलिया विल्सन

इंडिया ‘A’:

मिन्नू मणि (कप्तान), श्वेता सेहरावत (उपकप्तान), प्रिया पुनिया, शुभा सतीश, तेजल हसबनीस, किरण नवगिरे, सजना सजीवन, उमा छेत्री (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), राघवी बिष्ट, सायका इशाक, मन्नत कश्यप, तनुजा कंवर, प्रिया मिश्रा, मेघना सिंह, सयाली सतघरे, शबनम शकील (फिटनेस पर निर्भर), एस यशश्री।

स्टैंडबाय:

साइमा ठाकोर

আরো ताजा खबर

घरेलू टी20 क्रिकेट में संजू सैमसन की वापसी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में करेंगे केरल की अगुवाई

Captain Sanju Samson Back at the Helm for Kerala in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए...

NZ vs IND: वनडे सीरीज में शुभमन गिल ने आखिरी बार क्यों की कप्तानी? जानिए वजह

NZ vs IND 2026: Shubman Gill (image via getty) हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे इंटरनेशनल में शुभमन गिल ने भारतीय टीम की कप्तानी की (दुर्भाग्य से, लगातार बारिश...

IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK को अलविदा कह सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

3 CSK players who could be released before IPL 2027 Auction (Image credit Twitter – X) IPL 2027 Auction: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 का सीजन उम्मीद के...

NZ vs IND 3rd ODI: हैमिल्टन में बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे; बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द

NZ vs IND 3rd ODI: Match abandoned due to rain (image via BCCI/X) मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में लगातार बारिश ने खेल में खलल डाला, जिसके...