Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच दूसरे वनडे मैच के प्रीव्यू के बारे में जाने यहां

Australia Women Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को अब इंग्लैंड के खिलाफ इस समय खेली जा रही महिला एशेज 2025 में दूसरा मुकाबला मेलबर्न के जंक्शन ओवल में 14 जनवरी को खेलना है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया था।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहले वनडे में सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब अगर इंग्लैंड को इस वनडे सीरीज में बने रहना है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच को जीतना बेहद जरूरी है। वहीं मेजबान दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी।

मैच डिटेल:

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 14 जनवरी को भारतीय समय के अनुसार सुबह 4:35 पर शुरू होगा। दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और यह मैच ब्रॉडकास्ट Disney+ हॉटस्टार के एप और वेबसाइट पर होगा।

पिच रिपोर्ट:

मेलबर्न के जंक्शन ओवल में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उन्होंने यहां 9 मैच खेले हैं जिसमें से आठ में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि एक नो रिजल्ट रहा है। यह हाई स्कोरिंग वेन्यू नहीं है लेकिन वनडे क्रिकेट में यहां गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड:

अभी तक इन दोनों टीमों के बीच 87 वनडे मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 59 ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं जबकि 54 मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किए है। एक टाई रहा है जबकि तीन नो रिजल्ट मुकाबले रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच 28 जुलाई 1973 में खेला गया था जबकि अंतिम मैच 12 जनवरी 2025 को हुआ था।

यह रही दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम:

एलिसा हीली (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शट, डार्सी ब्राउन

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम:

हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, माया बाउचियर, नेट साइवर-ब्रंट, डेनियल व्याट-हॉज, एमी जोन्स (विकेटकीपर), एलिस कैप्सी, शार्लेट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...