
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
टी20 वर्ल्ड कप का 9वां सीजन वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट में शामिल 20 टीमों के बीच खिताब के लिए कुल 56 मैच खेले जाएंगे। तो वहीं इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने भी कमर कस ली है।
भारतीय क्रिकेट टीम 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ एक्शन में नजर आएगी। तो वहीं मैन इन ब्लू इस मैच के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा है कि जारी टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली (Virat Kohli) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे।
स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए आईसीसी के कमेंट्री पैनल में शामिल स्टीव स्मिथ ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- इस टूर्नामेंट में मेरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली होंगे। वह शानदार आईपीएल खेलकर आ रहे हैं और शानदार फॉर्म ला रहे हैं। मुझे लगता है कि वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी होंगे।
तो वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने कहा है कि उनकी नजर में विराट कोहली या जोस बटलर में से कोई एक खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।
गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चुने जाने से पहले, हाल में ही खत्म हुए आईपीएल 2024 में विराट कोहली ने कमाल का प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट में कोहली ने खेले गए 15 मैचों में 741 रन नबाए थे। तो वहीं कोहली की टीम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने एलिमिनेटर तक का सफर तय किया था।
T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली
SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

